फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Bhagwant Mann government completed Fifty days

मान सरकार के 50 दिन पूरे: 26 हजार 454 नौकरियों के इश्तिहार जारी, मान का दावा-बजट सेशन में और खुशखबरी मिलेगी

Thu, 05 May 2022 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 01:25 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी प्राइवेट और सरकारी नौकरियां मिलेंगी। मैं जो भी फैसला लूंगा, लोगों के हक के लिए लूंगा।  

विज्ञापन
Punjab: Bhagwant Mann government completed Fifty days
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के 50 दिन पूरे होने पर बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम चलाने का एलान किया। इसके तहत उन्होंने योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के मुताबिक केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर चल रही भर्ती मुहिम में सिफारिश या रिश्वतखोरी को कोई जगह नहीं मिलेगी। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 विभिन्न विभागों में 26454 पदों के लिए भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त और बिना किसी पक्षपात के होगी। राज्य सरकार ने पहले ही समाचार पत्रों में विस्तारपूर्वक विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए खाली पड़े पदों की संख्या, भर्ती एजेंसियां (पीपीएससी/एसएसएसबी/तीसरा पक्ष/विभाग) और भर्ती के विवरण जानने के लिए विभागीय वेबसाइटों के लिंक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


युवाओं के लिए रोजगार के बेशुमार अवसरों का वादा करते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में और नौकरियां भी लेकर आएगी, जिससे युवाओं को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए आजीविका कमाने के लिए सक्षम बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार द्वारा किए जाने वाले कई और जन-समर्थक पहलों का भी जिक्र किया, जिनका एलान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले वार्षिक आम बजट 2022-23 में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed