फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, bathinda, fraud

बैंक में कैश लेने गए युवक से चालीस हजार की ठगी

Wed, 03 Sep 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला बठिंडा
अमर उजाला बठिंडा Updated Wed, 03 Sep 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
punjab, bathinda, fraud
बैंक से चेक द्वारा कैश लेने गए दुकान का नौकर उस समय ठगा गया जब 40 हजार निकलवाने के बाद 2 अज्ञात युवकों ने उसे एक पोटली पकड़ाई और कहा कि इसमें दो लाख है, वह जमा करवा दे।
विज्ञापन


 दो मिनट बाद ही उक्त ठगों ने उसे कहा कि वे जल्दी में हैं उन्हें 40 हजार दे दीजिए बाकी जमा करवा दें। पैसे लेने के बाद दोनों ठग रफूचक्कर हो गए। दुकान का नौकर उनकी राह देखता रहा।
विज्ञापन


अरोड़ा स्पोर्ट्स में काम करने वाले कर्मचारी हरप्रीत सिंह को दुकान मालिक ने 40 हजार का चेक दिया और बैंक से कैश लाने के लिए कहा। चूंकि ओबीसी बैंक में भीड़ थी वह लाइन में लगा। उसके पीछे खड़े दो युवकाें ने बतियाना शुरू कर दिया। उन्हें बातों से पता चल गया कि वह 40 हजार निकलवाने आया है। तब ठगों ने उसे एक पोटली दी जिसमें हजार हजार के 5-6 नोट निकाल लिए और कहा कि यह दो लाख रुपये है आप लाइन में हो जमा करवा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उक्त कर्मचारी ने बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाए तो उन ठगों ने कहा कि वे जल्दी में हैं 40 हजार हमें दे दो और तुम हमारा कैश गिनती करो हम आते हैं। पैसे लेकर वह तो भाग गए पोटली में खाली कागज भरे हुए थे। थाना कोतवाली ने इन दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed