फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly speaker and aap mla in hospital for dope test

पंजाब के नेताओं में लगी डोप टेस्ट कराने की होड़, स्पीकर और 'आप' विधायक पहुंचे अस्पताल

Sat, 07 Jul 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly speaker and aap mla in hospital for dope test
डोप टेस्ट कराने पहुंचे स्पीकर
पंजाब सरकार ने मुलाजिमों की भर्ती और प्रमोशन के लिए डोप टेस्ट जरूरी करने का आदेश दे दिया है। हालांकि अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ, पर नेताओं में इसकी होड़ लग गई है। शुक्रवार को स्पीकर राणा केपी सिंह, आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और मौड मंडी से आप विधायक जगदेव सिंह कमालू ने डोप टेस्ट कराया।
विज्ञापन


सिर्फ पुलिसकर्मियों को गलत ठहराना जायज नहीं : राणा केपी
स्पीकर राणा केपी सिंह ने शुक्रवार को मोहाली सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया। उन्होंने कहा कि नशे की बीमारी राज्य के लिए समस्या बनी हुई है। इसे खत्म करने को सभी वर्गों को मिल कर प्रयास करना होगा। सिर्फ पुलिसकर्मियों को गलत ठहराना जायज नहीं, क्योंकि काली भेड़ें कहीं भी हो सकती हैं। जिस तरह पंजाब पुलिस ने आतंकवाद केखिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह यह नशों के खिलाफ भी सार्थक नतीजे लाएगी। सियासतदानों को भी पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर नशों के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए।
विज्ञापन


संदोआ ने बिना फीस दिए कराया डोप टेस्ट, मामला गरमाया तो जमा कराए पैसे
प विधायक अमरजीत सिंह संदोआ भी अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए शुक्रवार सुबह सरकारी अस्पताल में पहुंचे। वहां डाक्टर नितिन ने उनका डोप टेस्ट किया। इस मौके पर विधायक के साथ पूर्व एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर सिंह गोगी भी टेस्ट करवाने पहुंचे थे। पर विधायक ने डोप टेस्ट की सरकारी फीस के 1500 रुपये जमा नहीं करवाए। डाक्टर ने भी उस समय फीस की रसीद लिए बिना ही टेस्ट कर दिया। जबकि नशा मुक्ति केंद्र में दोनों नेताओं के डोप टेस्ट की एंट्री भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब यह मामला मीडिया में पहुंचा। इस संबंध में एसएमओ अनिल मनचंदा से जानकारी ली तो उन्होंने शाम साढे़ चार बजे कहा कि विधायक द्वारा सरकारी फीस नहीं जमा करवाई गई है। इसके बाद अस्पताल के अधिकारी और विधायक हरकत में आ गए। विधायक ने तुरंत इमरजेंसी में 1500 रुपये फीस जमा करवा दी। इसके बाद एसएमओ ने जानकारी दी कि विधायक ने इमरजेंसी में फीस जमा करवा दी है। पूर्व एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर सिंह गोगी ने कहा कि उन्होंने भी फीस जमा करवा दी है।


कैप्टन मंत्रियों का भी कराएं डोप टेस्ट: कमालू
आप विधायक जगदेव सिंह कमालू ने बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंच कर अपना डोप टेस्ट करवाया। इस मौके उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह लोगों के बढ़ते दबाव के आगे झुककर डोप टेस्ट कराने की बात कर रहे हैं। वे अपने मंत्रियों के भी टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed