{"_id":"62299af0980ffa12f60196cc","slug":"punjab-assembly-election-results-2022-uproar-in-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election Results 2022: परिणामों से पहले ही पंजाब कांग्रेस में रार शुरू, डिंपा ने केंद्रीय नेतृत्व पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election Results 2022: परिणामों से पहले ही पंजाब कांग्रेस में रार शुरू, डिंपा ने केंद्रीय नेतृत्व पर साधा निशाना
Thu, 10 Mar 2022 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:00 PM IST
सार
खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद डिंपा ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांसद जसबीर डिंपा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले ही कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद डिंपा ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डिंपा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस तीन महीने पहले जीत रही थी, लेकिन पंजाब पर थोपे गए नेताओं ने पार्टी को इस हाल में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने इन परिणामों के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय किए जाने की बात कही।
विज्ञापन