{"_id":"575597014f1c1b181d9c53c8","slug":"punjab-assembly-election-punjab-congress-punjab-govt-captain-amrinder-singh-punjab-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्शन मोड में कांग्रेस, सरकार के खिलाफ आक्रामक, बढ़ाएगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन मोड में कांग्रेस, सरकार के खिलाफ आक्रामक, बढ़ाएगी मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। ऐसे में सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब कांग्रेस ने बीस मुद्दों को लेकर शिअद-भाजपा गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। राज्य के सभी विधानसभा हलकों में जमीनी स्तर पर 24 जून से आठ अगस्त तक कैंपेन चलाई जाएगी। इसके लिए पंजाब को छह जोन में बांटा गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कांग्रेस भवन में बैठक कर हर जोन की जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी। हर जोन में 19-20 हलके होंगे। इनके लिए 11 लोगों की टीम गठित की गई है। हर जोन में तीन उपप्रधान लगाए जाएंगे, एक महासचिव हर जिले का कॉर्डिनेटर होगा। 45 दिन की कैंपेन में कैप्टन राज्य भर में 80 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिला इंचार्ज किसी और इलाके का होगा। हर हलके में एक सहायक इंचार्ज होगा।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह ने बताया कि हर ग्रुप बीस बैठकें करेगा। पार्टी सभी घरों में दस्तक देकर युवाओं से राबता कायम करेगी। अभी बीस मुद्दे तय किए गए हैं। बाद में बढ़ाए भी जा सकते हैं। इनमें कानून-व्यवस्था, राज्य पर कर्ज, किसानों का कर्ज, बेरोजगारी, केबल माफिया आदि शामिल हैं। वहीं, काला धन, एमएसपी जैसे राष्ट्रीय मुद्दे भी रहेंगे। इसके अलावा पार्टी अलग-अलग मुद्दों पर लंबी, पठानकोट और जालंधर में तीन धरने भी देगी।
विज्ञापन
पंजाब को छह जोन में बांटा
जोन एक - चरनजीत चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चौधरी संतोख, हंसराज हंस, संगत सिंह गिलजियां, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, जगमोहन कंग।
जोन दो - सुनील जाखड़, मोहिंदर सिंह केपी, अश्वनी कुमार, सुखजिंदर रंधावा, भारत भूषण आशू, सुखबिंदर सिंह सुखसरकारिया, सुंदर शाम अरोड़ा।
जोन तीन - मनप्रीत बादल, विजय इंदर सिंगला, रवनीत सिंह बिट्टू, राकेश पांडे, राणा गुरमीत सोढी, ओपिंदर शर्मा, गुरप्रीत कांगड़, हरचंद कौर।
जोन चार - परनीत कौर, बलवंत सिंह, साधू सिंह धरमसोत, केवल ढिल्लों, एसपीएस सीबिया, रणदीप नाभा, सुरजीत धीमान।
जोन पांच - एचएस हंसपाल, राणा गुरजीत सिंह, डॉ. अमर सिंह, नवतेज चीमा, अमरीक ढिल्लों, तरलोचन सिंह, रजिया सुल्ताना, मलकीत दाखा, रोमेश दत्त शर्मा।
जोन छह - रजिंदर कौर भट्ठल, कुलजीत नागरा, चौधरी संतोख, राणा केपी सिंह, ओपी सोनी, अवतार हेनरी, ब्रह्म मोहिंद्रा।