फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab assembly election, punjab congress, prashant kishor, punjab politics, punjab

मोदी-नीतीश की जीत के मास्टमाइंड ने कांग्रेस के लिए बनाया महाप्लान

Fri, 08 Jul 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Jul 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, punjab congress, prashant kishor, punjab politics, punjab
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और बिहार चुनाव में नीतीश कुमार की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टरमाइंड प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की जीत का महाप्लान बनाया है। प्रशांत किशोर पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए अब पार्टी के फ्रंटल संगठनों को चुनावी जंग में झोंकेंगे। इसके लिए सभी संगठनों में से चुनिंदा लोग लेकर एक टीम बनाई जाएगी, जो निचले स्तर पर काम करेगी। कांग्रेस के आठ फ्रंटल संगठन हैं।
विज्ञापन


इनमें यूथ व महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल, एससी व ओबीसी विभाग और किसान सेल शामिल हैं। अभी तक ये फ्रंटल संगठन नजरअंदाज ही किए जाते रहे हैं। चुनाव में भी इनकी कोई भूमिका नहीं होती है। क्योंकि योजनाबद्ध ढंग से मुख्य कांग्रेस और इनके बीच कोई तालमेल ही नहीं होता था, लेकिन प्रशांत ने कांग्रेस की इस मैन-पॉवर का चुनाव में इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रशांत खुद सभी संगठनों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर चुके हैं। उसमें भी यही फीडबैक आया था कि इन्हें तरजीह नहीं दी जाती है, जिसके बाद इन्हें चुनावी जंग में झोंकने का फैसला किया गया है। इसकेलिए सभी संगठनों में से दस हजार लोगों की फौज बनाने की तैयारी की गई है, जिनमें से छह हजार लोग अब तक चुने जा चुके हैं। प्रशांत की आई-पैक टीम हर हलके से दस लोगों का चयन करकेउन्हें विशेष ट्रेनिंग देगी, जिसमें सोशल मीडिया केसाथ-साथ पब्लिक कनेक्ट और अपनी खुद की कैंपेन प्लान करना शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के फेसबुक पेज और वाट्स-एप ग्रुप बनाए जाएंगे ताकि ये ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकें और निचले स्तर की जानकारी के बारे में अपडेट दे सकें। आई-पैक की कॉफी विद कैप्टन या हलकेविच कैप्टन और मुख्य कांग्रेस की भी सभी मुहिम में इनका सहयोग लिया जाएगा।


हर संगठन बनाएगा अपना कैंपेन प्लान
आई-पैक ने तय किया है कि सभी फ्रंटल संगठन अपना अलग कैंपेन प्लान बनाएंगे। क्योंकि सभी केटारगेट वर्ग अलग-अलग हैं। इसलिए अपने वर्गों के हिसाब से वे मुहिम की योजना बनाएंगे। इसमें आई-पैक की टीम सहयोग करेगी। चुनाव में सभी संगठनों की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका को देखते हुए महिला कांग्रेस में नई जान फूंकने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed