फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab asked Center to Give Permission to ESIC for Corona Vaccination

पंजाब की मांग: ईएसआईसी को मिले 18 से 45 साल के लाभार्थियों को मुफ्त टीका लगाने की अनुमति 

Fri, 30 Apr 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 12:03 PM IST
सार

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास देश के उन औद्योगिक कामगारों के टीकाकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जो भारत सरकार के कोविड-19 के विरुद्ध वयस्क आबादी के टीकाकरण की योजना का भी हिस्सा है।

विज्ञापन
Punjab asked Center to Give Permission to ESIC for Corona Vaccination
केप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोविड महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को उसके 18 से 45 साल उम्र वर्ग के सभी रजिस्टर्ड लाभार्थियों के मुफ्त टीकाकरण की अनुमति दे।

विज्ञापन


केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास देश के उन औद्योगिक कामगारों के टीकाकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जो भारत सरकार के कोविड-19 के विरुद्ध वयस्क आबादी के टीकाकरण की योजना का भी हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका विश्वास है कि यह सुझाव बड़े जनहित में बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विशेषज्ञों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण वायरस के फैलाव को रोकने और टीके लगवा चुके व्यक्तियों को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के फैसले के मुताबिक 45 साल से अधिक उम्र वर्ग में सभी व्यक्तियों के लिए वैक्सीन चाहे केंद्र सरकार मुहैया करवाएगी, लेकिन 18 से 45 साल के उम्र वर्ग के टीकाकरण की व्यवस्था राज्य सरकार और प्राइवेट एजेंसियों को करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने अधिकारियों और मुलाजिमों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना अनिवार्य किया

पंजाब सरकार ने अपने अधिकारियों और मुलाजिमों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो किन्हीं अन्य रोगों से पीड़ित हैं और चिकित्सा अधिकारी द्वारा यदि उन्हें वैक्सीन नहीं लगवाने की हिदायत दी जाती है, उन्हें इससे छूट मिलेगी।


सरकार के प्रसोनल विभाग की ओर से राज्य के सभी विभाग प्रमुखों, जिला उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों को जारी पत्र में कहा गया है कि देश भर में कोरोना तेजी से फैल रहा है और इसकी दूसरी लहर बहुत ज्यादा घातक है। इस महामारी को रोकने के लिए कोरोना का टीकाकरण ही एक विकल्प है। पत्र में आगे कहा गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकार के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।



ऐसे में अगर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी कोरोना से पीड़ित हो जाते हैं तो लोगों को जरूरी सेवाएं पहुंचाने में रुकावट पैदा हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण बहुत जरूरी है ताकि लोगों को बिना किसी रुकावट के जरूरी सेवाएं मुहैया कराई जाती रहें। 


Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed