{"_id":"64213dfcb9badb7a1a0a9475","slug":"punjab-another-gunman-of-amritpal-singh-arrested-by-police-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: करीबी गनमैन गिरफ्तार, नेपाल में अमृतपाल, भारत की अपील- दूसरे देश भागने से रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: करीबी गनमैन गिरफ्तार, नेपाल में अमृतपाल, भारत की अपील- दूसरे देश भागने से रोके
Mon, 27 Mar 2023 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:32 PM IST
सार
पकड़ा गया आरोपी वरिंदर अमृतपाल के गनमैन गोरखा बाबा को अपने आसपास होने वाली घटनाओं की जानकारी देता रहता था। साथ ही वह अमृतपाल के साथियों को हथियारों की ट्रेनिंग व उनको चलाने की जानकारी भी देता था।
विज्ञापन
अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के करीबी गनमैन वरिंदर सिंह जौहल को गिरफ्तार कर लिया। वह अमृतपाल के साथ हर वक्त मौजूद रहता था। जल्लूपुरखेड़ा में बनाई गई फायरिंग रेंज में वह युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने अमृतसर के गांव जौडा सिंह वाला निवासी वरिंदर सिंह पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अब तक आठ लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, भारत सरकार ने आशंका जताई है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पंजाब से भागकर नेपाल में छिपा है। वह नेपाल से लंदन या कनाडा भाग सकता है। इस संदेह पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार से कहा है कि वह अमृपाल को नेपाल के रास्ते किसी और देश जाने से रोके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: विदेश भाग सकता है अमृतपाल, थाईलैंड कनेक्शन खोजने में जुटीं एजेंसियां, हो सकता है बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय को को लिखे पत्र में भारतीय दूतावास ने यह भी कहा है कि अगर वह भारतीय या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट की मदद से वहां से निकलने की कोशिश करे तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। भारतीय दूतावास के पत्र के मुताबिक अमृतपाल के पास कई फर्जी पासपोर्ट हैं और वह नेपाल के रास्ते किसी और देश में भागने की कोशिश कर सकता है।
नेपाल के मशहूर अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अमृतपाल नेपाल में छिपा है। अखबार के मुताबिक भारत सरकार से पत्र मिलने के बाद नेपाल सरकार ने अमृतपाल सिंह से जुड़ी जानकारियां, उसकी तस्वीरें और अहम दस्तावेज एयरलाइंस से जुड़े होटलों, सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को भेज दी हैं, जिसमें यह भी बताया गया है कि अमृतपाल अलग-अलग नाम और हुलिये में भी हो सकता है। इधर, नेपाल से जुड़ी हर सीमा पर अलर्ट जारी किया जा चुका है और सीमा पार करने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है।