फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Rajasthan police face to face over Lawrence Bishnoi interview from jail

Lawrence Bishnoi Interview: जेल से लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर बवाल, पंजाब और राजस्थान पुलिस के बीच ठनी

Thu, 16 Mar 2023 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Mar 2023 09:18 AM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के मामले में पंजाब और राजस्थान की पुलिस की आपस में ठन गई है। पंजाब पुलिस ने कहा है इंटरव्यू के लिए लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल सूबे की जेल में नहीं हुई है। पंजाब के आईजी जेल रूप लाल अरोड़ा ने कहा कि हमारी जांच के अनुसार यह इंटरव्यू राजस्थान से हुआ है।

विज्ञापन
Punjab and Rajasthan police face to face over Lawrence Bishnoi interview from jail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एक निजी चैनल में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद पंजाब सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच डीजीपी को सौंप दी है। इस मामले में पंजाब और राजस्थान की पुलिस की आपस में ठन गई है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने कहा है इंटरव्यू के लिए लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल सूबे की जेल में नहीं हुई है। पंजाब के आईजी जेल रूप लाल अरोड़ा ने कहा कि हमारी जांच के अनुसार यह इंटरव्यू राजस्थान से हुआ है। वहीं, राजस्थान ने भी पंजाब पुलिस के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के आईजी जेल विक्रम सिंह कर्णावत का कहना है कि उन्होंने प्रारंभिक जांच करवाई है, जिसमें यह स्पष्ट हो गया है कि यह इंटरव्यू राजस्थान की किसी जेल से नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि लॉरेंस जब जयपुर पुलिस की हिरासत में था, तब न तो वह किसी मीडियाकर्मी से मिला था और न ही किसी को इंटरव्यू दिया।

इंटरव्यू के बाद पंजाब में खासकर बठिंडा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच, डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। वहीं, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने डीजीपी को मामले की जांच कर दो दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

 

मुख्य सचिव की ओर से डीजीपी को भेजे गए जांच संबंधी निर्देश में इस बात का पता लगाने पर जोर दिया गया है कि गैंगस्टर का इंटरव्यू किस स्थान लिया गया और जेल में बंद बिश्नोई का मीडिया से संपर्क कैसे हुआ। इस बीच, मंगलवार रात को ही बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट एनडी नेगी ने दावा किया कि यह संभव ही नहीं है कि उनकी जेल से कैदियों का इंटरव्यू हो सके। 


 

उन्होंने कहा कि पूरे जेल परिसर में उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जैमर लगे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि लॉरेंस को अलग-अलग मामलों में अन्य जांच एजेंसियां भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाती हैं। संभव है, उसी दौरान बीच रास्ते में बिश्नोई का इंटरव्यू लिया गया हो। 

 

वहीं, पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने राजस्थान पुलिस को पत्र भेज कर लॉरेंस बिश्नोई को बठिंडा जेल से जयपुर ले जाने वाले पुलिसकर्मियों और रूट की डिटेल मांगी है।
 

गोइंदवाल जेल गैंगवार के बाद जग्गू को भाई नहीं कह सकता
इंटरव्यू में लॉरेंस गैंगस्टर जग्गू को भाई कह रहा है, जबकि गोइंदवाल जेल में लारेंस व जग्गू के गुटों के बीच गैंगवार हुई थी और जग्गू के दो शूटरों की हत्या कर दी गई। लिहाजा, पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान दौर में लारेंस अपने इंटरव्यू में जग्गू को भाई नहीं बोल सकता है।

 

सुखबीर ने मांगा मान का इस्तीफा, भाजपा ने भी उठाए सवाल
लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सारी साठगांठ को खोल कर रख दिया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा है कि पंजाब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जेल तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई ने फिर दी धमकी: सलमान खान का घमंड तोड़कर रहेंगे, माफी मांग ले वरना अपने तरीके से लेंगे हिसाब
 

पंजाब का दावा
यह इंटरव्यू राजस्थान का है, लॉरेंस के हुलिये में काफी अंतर
प्रारंभिक जांच में साफ है कि इंटरव्यू पंजाब में नहीं किया गया है। यह राजस्थान का इंटरव्यू है, क्योंकि लॉरेंस को बठिंडा लाने से पहले वह राजस्थान जेल में था। दूसरा, हमारी टीम ने मंगलवार रात को ही लॉरेंस को चेक किया था। उसके हुलिये में काफी अंतर है। यह वर्तमान स्थिति से मेल नहीं खा रहा। कोई पंजाब जेल प्रशासन की छवि को बदनाम करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। -रूप लाल अरोड़ा, आईजी जेल, पंजाब

यह भी पढ़ें: Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू से पुलिस महकमे में हड़कंप, DGP को सौंपी गई जांच, दो दिन में आएगी रिपोर्ट


 

राजस्थान का जवाब...
जब हम बिश्नोई को लाए तो छोटे थे लॉरेंस के बाल

हमने प्राथमिक स्तर पर जो जांच की है उसमें सामने आया है कि लारेंस बिश्नोई का यह साक्षात्कार राजस्थान की किसी जेल का नहीं है। मूसेवाला के कत्ल के बाद अभी हम बिश्नोई को राजस्थान लाए थे। उस समय उसके बाल छोटे थे। इंटरव्यू में लारेंस के बाल बड़े हैं, जबकि हम लेकर आए थे तो बाल छोटे थे। राजस्थान की जेल से वीडियो कॉल संभव नहीं है। -विक्रम सिंह कर्णावत, आईजी जेल राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed