फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court will soon get 13 new judge

Good News: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 13 नए जज, इन वकीलों के नाम की सिफारिश

Mon, 25 Jul 2022 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 08:23 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट वर्तमान में जजों की कमी से जूझ रहा है। हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल 46 पदों ही भरे हैं। बाकी 39 पद खाली हैं। 

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court will soon get 13 new judge
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 13 वकीलों को जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। ऐसे में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द ही 13 जज मिल जाएंगे और रिक्त पदों की संख्या कम हो जाएगी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जिन 13 वकीलों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई है, उनमें निधि गुप्ता, संजय वशिष्ठ, त्रिभुवन दहिया, नमित कुमार, हरकेश मनुजा, अमन चौधरी, नरेश सिंह शेखावत, हर्ष बुंगर, जगमोहन बंसल, दीपक मनचंदा, अलोक कुमार जैन, हरप्रीत सिंह बराड़ और कुलदीप तिवारी का नाम शामिल है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम ने सोमवार को इन 13 नाम को स्वीकृति देते हुए इसे केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय को भेज दिया है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन्हें हाईकोर्ट जज के तौर पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में वर्तमान में 39 पद हैं खाली
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट वर्तमान में जजों की कमी से जूझ रहा है। हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल 46 पदों ही भरे हैं। बाकी 39 पद खाली हैं। हाईकोर्ट में लगातार लंबित मामलों की बढ़ती संख्या मुसीबत बन रही थी और हाईकोर्ट का कामकाज प्रभावित हो रहा था। इन 13 वकीलों की जज के तौर पर नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed