फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High Court, sitting in air-conditioned bar-room lawyers, Protest

एयर कंडीशंड बार रूम में बैठकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने दिया धरना

Wed, 06 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court, sitting in air-conditioned bar-room lawyers, Protest
highcourt
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील जतिन सलवान की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पूरा दिन कामकाज ठप रखकर हाईकोर्ट परिसर में बने एयरकंडीशंड बार रूम में धरना दिया। वहीं, मंगलवार को अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए पहुंचे लोगों को तपती गर्मी में वापस लौटना पड़ा, क्योंकि किसी भी केस की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एडवोकेट जतिन सलवान की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार दोपहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत बराड़ व बार के अन्य सदस्यों ने चंडीगढ़ के एसएसपी से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत बराड़ ने बताया कि एसएसपी ने उनकी मांगें मान ली हैं और गिरफ्तार किए गए एडवोकेट जतिन सलवान के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाकर उनकी रिमांड अवधि को मंगलवार तक सीमित कराते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने पहले एडवोकेट सलवान को बुधवार तक रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


एसएसपी द्वारा बार एसोसिएशन की मांग मान लिए जाने पर मंगलवार देर शाम एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। वकीलों की ओर से वर्क सस्पेंड किए जाने के कारण हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से अपने मुकदमों के सिलसिले में हाईकोर्ट पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह सभी कोर्ट में जज तो मौजूद थे, लेकिन पैरवी के लिए न तो सरकारी वकील थे और न ही याचिकाकर्ता के वकील। इस कारण लगभग सभी मामलों में सुनवाई स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नहीं कल अवकाश
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ईद के मौके पर वीरवार को अवकाश रहेगा। इससे पहले यह अवकाश छह जुलाई को तय किया गया था, जिसे मंगलवार को बदलकर सात जुलाई कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed