{"_id":"62c28a243609014b1a5fe6d9","slug":"punjab-and-haryana-high-court-rejected-petition-filed-alleging-gurmeet-ram-rahim-lookalike-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम का हमशक्ल तैयार करने वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा-ये फिल्म चल रही है क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम का हमशक्ल तैयार करने वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा-ये फिल्म चल रही है क्या
Mon, 04 Jul 2022 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:05 PM IST
सार
कोर्ट ने याची के वकील को कहा कि याची तो कुछ भी कहेगा कम से कम वकील को तो अपना दिमाग लगाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने कहा कि यदि राम रहीम की लंबाई बढ़ी है तो इससे याची को क्या लेना देना।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का राजस्थान में अपहरण होने और उनके स्थान पर हमशक्ल तैयार करने का आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है कि याची कोई फिल्म देखकर आया है और उसे यह फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए चंडीगढ़ के अशोक कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया था कि राम रहीम को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब वह पैरोल पर बाहर आए तो उनमें काफी फर्क देखा गया। सभाओं के दौरान वह अपने करीबियों को भी नहीं पहचान रहे हैं। इसके साथ ही उनके शरीर में भी काफी अंतर देखा जा सकता है। उनका कद एक इंच बढ़ गया है जबकि उनकी आयु 50 वर्ष है और इस आयु में किसी का कद नहीं बढ़ता। इसके साथ ही उनकी उंगलियां भी लंबी हो गई हैं।
विज्ञापन
याची ने अपील की कि इस मामले में हाईकोर्ट दखल दे और राम रहीम की जांच करवाई जाए। इस मामले में जिस प्रकार राम रहीम का हमशक्ल तैयार किया जा रहा है उसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जानी चाहिए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह याचिका दाखिल करने पर जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि लगता है याची कोई फिल्म देखकर आया है। कोर्ट ने याची के वकील को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि याची तो कुछ भी कहेगा कम से कम वकील को तो अपना दिमाग लगाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने कहा कि यदि राम रहीम की लंबाई बढ़ी है तो इससे याची को क्या लेना देना। कोर्ट याची पर जुर्माना लगाने को तैयार था लेकिन बाद में बिना कोई जुर्माना लगाए हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन