फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab And Haryana High Court, Nabha Jail, wedding

जेल में होगी गैंगस्टर की शादी, बजेगा बैंड बाजा, गुरुद्वारा साहिब में होंगे फेरे

Thu, 24 Oct 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab And Haryana High Court, Nabha Jail, wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एक ऐसे आदेश जारी किए गए हैं, जो शायद आपने कभी सुने नहीं होंगे। हाईकोर्ट की ओर से नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर की शादी जेल अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में कराने के आदेश दिए गए हैं जिसके लिए जेल प्रशासन की ओर से प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 

दरअसल मनदीप सिंह नाम का गैंगस्टर डबल मर्डर केस में नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गैंगस्टर की ओर से अपनी शादी कराने के लिए हाईकोर्ट में एक महीने की छुट्टी के लिए अर्जी दी गई थी। अदालत से छुट्टी तो मंजूर नहीं हुई, पर जेल अंदर ही शादी के सारे प्रबंध पूरे करने के  आदेश दे दिए गए। 

विज्ञापन


गैंगस्टर की ओर से शादी के लिए साल 2016 में भी छुट्टी की मांग की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट पर छुट्टी नामंजूर हो गई थी। अब एक महीने पहले फिर से मनदीप की ओर से दी गई छुट्टी संबंधी अर्जी पर यह फैसला दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर से नाभा जेल प्रशासन से इस शादी के लिए प्रबंध करने के लिए पूछा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जेल प्रशासन की ओर से अपनी रिपोर्ट में जेल के अंदर सारे प्रबंध करने का भरोसा दिया गया था। गैंगस्टर मनदीप सिंह के परिवार के सदस्यों की ओर से हाईकोर्ट को अपील की गई थी कि शादी एक शगुन वाला दिन होता है, जो जेल अंदर सही नहीं लगता है। इस पर जेल के बाहर शादी करने की अनुमति दी जाए। साथ ही परिवार ने सुरक्षा व सारा खर्च उठाने की भी अपील की। 

जेल प्रशासन की ओर से जेल में गुरुद्वारा साहिब सुशोभित होने का हवाला देकर अंदर ही शादी कराने की अपील की। इसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया। जेल के अंदर बने गुरुद्वारा साहिब में शादी के लिए मनदीप सिंह को छह घंटे बाहर आने की इजाजत होगी। शादी किस दिन होगी, यह तय नहीं हुआ है। 

नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू ने कहा कि हाईकोर्ट ने जेल के अंदर शादी कराने संबंधी पूछा था, जिस पर सारे प्रबंध पूरे करने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी संबंधी कोई तारीख तय नहीं हुई, लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से सारे प्रबंध किए जा रहे हैं।

10 वर्षों से जेल में बंद है गैंगस्टर
हाईकोर्ट की ओर से जिस कैदी की शादी का प्रबंध नाभा जेल में करने के आदेश दिए गए हैं, वह मोगा जिले से संबंधित एक सरपंच व उसके गनमैन के डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह पिछले 10 वर्षों से जेल में बंद है।

 

हाईकोर्ट की ओर से दिए इस फैसले को कैदियों के सुधार से जोड़कर देखा जा रहा है। समाज सेवकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति शादी के बंधन में बंध जाता है, तो उसके अंदर सुधार की इच्छा और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed