फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana High court issues notice to Haryana govt and HSSC

कभी इंटरव्यू के लिए बुलावा, कभी मना कर देते हैं, क्या एचएसएससी का कोई स्टैंड नहीं: हाईकोर्ट

Fri, 10 May 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana High court issues notice to Haryana govt and HSSC
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

हरियाणा राज्य चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आवेदक को पहले इंटरव्यू के लिए न बुलाने और अब याचिका दाखिल करने के बाद बुलाने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और आयोग को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या उसका कोई स्टैंड नहीं है। इसके साथ ही हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन व हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


एडवोकेट मोहम्मद अरशद के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए सन्नी ने हाईकोर्ट को बताया कि एचएसएससी की ओर से लोवर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। याची ने भी इसके लिए आवेदन किया था और लिखित परीक्षा पास कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्यूमेंट की स्क्रूटनी के लिए बुलाया गया और वहां पर भी कोई आपत्ति नहीं दर्ज की गई। लेकिन बाद में याची को इंटरव्यू के लिए बुलाया ही नहीं गया। याची के रिप्रजेंटेशन देने पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो याची ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने बताया कि याचिका दाखिल करने के बाद अब फिर उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्या एचएसएससी का कोई स्टैंड नहीं है जो बार-बार निर्णय बदलता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार और आयोग को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है और इस दौरान याचिकाकर्ता का इंटरव्यू करवाने के आदेश भी जारी किए हैं। हालांकि हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इंटरव्यू का रिजल्ट सील कवर में रखा जाएगा जो इस याचिका पर आने वाले फैसले पर निर्भर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed