{"_id":"64c21a0b560dc7870b039124","slug":"punjab-and-haryana-hc-sought-information-about-nationality-of-khalistani-supporter-avtar-singh-khanda-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: अवतार सिंह खांडा का अंतिम संस्कार भारत में करवाने की मांग, उच्चायोग ने पूछा- क्या भारतीय था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: अवतार सिंह खांडा का अंतिम संस्कार भारत में करवाने की मांग, उच्चायोग ने पूछा- क्या भारतीय था मृतक
Thu, 27 Jul 2023 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:47 PM IST
सार
अवतार सिंह खंडा की इंग्लैंड के एक निजी अस्पताल में 15 जून को मौत हो गई थी। उस पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का साथ देने समेत लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगे के अपमान का भी आरोप था। खंडा की बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसके मृतक भाई का अंतिम संस्कार मोगा में किया जाए।
विज्ञापन
अवतार सिंह खंडा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के करीबी रहे अवतार सिंह खांडा का अंतिम संस्कार भारत में करने की मांग को लेकर उसकी बहन की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग ने पूछा है कि क्या मृतक भारतीय नागरिक था। उच्चायोग के इस प्रश्न पर हाईकोर्ट ने याची को जवाब सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अवतार सिंह की बहन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए भाई का शव भारत लाने की इजाजत मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार मोगा में किया जा सके। 15 जून को इंग्लैंड के एक प्राइवेट अस्पताल में खांडा की मौत हो गई थी। खांडा की बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में बताया है कि उसके भाई की आखिरी इच्छा थी कि उसका अंतिम संस्कार मोगा में हो और उसकी आस्तियां श्री कीरतपुर साहिब में प्रवाहित की जाएं। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उसके भाई कि मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
याचिका में विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार को पक्ष बनाया गया है। पिछले दिनों लंदन में भारतीय उच्चायोग में जो तिरंगे का अपमान किया गया था, खांडा उस मामले में भी आरोपी था।
विज्ञापन