फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Covid 19 latest updates in Hindi

Corona Update: हरियाणा में 839 और पंजाब 271 संक्रमित मिले, तेजी से बढ़ रहा वायरस, रहें सावधान

Mon, 17 Apr 2023 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 12:37 AM IST
सार

पंजाब में रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 271 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1546 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में टेस्टिंग के काम में तेजी लाते हुए 4600 सैंपल लिए।

विज्ञापन
Punjab and Haryana Covid 19 latest updates in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में संक्रमण दर 11 फीसद से ऊपर पहुंच गई। लगातार संक्रमितों के संख्या में इजाफा होने से सक्रिय रोगी चार हजार के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या न के बराबर है। पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए संक्रमित मिले, जिससे संक्रमण दर बढ़कर 11.89 फीसद पर पहुंच गई। इसी बीच 435 संक्रमितों ने कोरोना की जंग भी जीती। 

विज्ञापन


रविवार को आठ जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला। इनमें नूंह, चरखी-दादरी, पलवल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ और जींद शामिल है। 14 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 562 नए संक्रमित मिले, जिससे सक्रिय रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 2275 पर पहुंच गया है। वहीं फरीदाबाद में 79, हिसार में 20, सोनीपत में 6, करनाल में 14, पंचकूला में 65, अंबाला में 24, पानीपत व रेवाड़ी में 4-4, सिरसा में 7, रोहतक में 25, यमुनानगर में 15, झज्जर में 12 और कैथल में 2 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना के 271 केस
पंजाब में रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 271 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1546 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में टेस्टिंग के काम में तेजी लाते हुए 4600 सैंपल लिए। हालांकि 24 घंटे के दौरान इनमें से 3748 सैंपलों की ही जांच हो सकी लेकिन सभी जिलों में टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच राज्य में कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 7.23 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 20 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि नौ लोगों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 के तहत रखा गया है। रविवार को जिन 271 मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें से जालंधर में तीन मरीजों को आईसीयू में दाखिल किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 69 मरीज मोहाली में सामने आए हैं जबकि पटियाला में 45, लुधियाना में 43, फाजिल्का में 18, बठिंडा में 17, अमृतसर व होशियारपुर में 14-14, पठानकोट में 9, जालंधर व मोगा में 8-8, बरनाला में 7, फरीदकोट में 6, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 3-3, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला व नवांशहर में 2-2, मालेरकोटला में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed