फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Covid 19 cases update in Hindi

कोरोना वायरस: पंजाब में दो की मौत और 229 संक्रमित मिले, हरियाणा में एक की गई जान, 398 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Fri, 08 Jul 2022 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 12:52 AM IST
सार

पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सात जुलाई को एक्टिव केसों की संख्या 1070 दर्ज की गई।

विज्ञापन
Punjab and Haryana Covid 19 cases update in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो की मौत हो गई, जबकि 229 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.89 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित छह जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में 54 और लुधियाना में 35 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली जिले में संक्रमण से दो की मौत हुई है। जालंधर में 28, पटियाला में 19, फतेहगढ़ साहिब में 12, फाजिल्का में 11, एसबीएस नगर में 10, अमृतसर में 9, मानसा और पठानकोट में 8-8, होशियारपुर में 7, फरीदकोट, रोपड़ में 5-5, बरनाला, बठिंडा में 4-4, संगरूर में 3, तीन अन्य जिलों में 2-2 और मोगा में 1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक 5070 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 37 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


27 दिन में बढ़े 835 बढ़े एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सात जुलाई को एक्टिव केसों की संख्या 1070 दर्ज की गई, जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 रिकॉर्ड की गई थी। 27 दिनों में राज्य में 835 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कोरोना: 398 नए संक्रमित, एक की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 398 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि करनाल में एक मरीज की मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1909 हो गई है। इनमें से 1829 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि शेष मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। संक्रमण दर 2.71 फीसदी है। 
सबसे अधिक नए संक्रमित गुरुग्राम में 202 मिले हैं, जबकि पंचकूला ने फरीदाबाद को भी पीछे छोड़ दिया है। पंचकूला में 42, फरीदाबाद व अंबाला में 31-31, सिरसा में 14, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में 10-10 और जींद व हिसार में 9-9 नए संक्रमित मिले हैं। 


रोहतक, नूंह, चरखी दादरी और पलवल में एक भी नया मामला नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 10 से नीचे संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि केसों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। लोगों को चाहिए वह सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed