फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Corona cases latest updates in Hindi

Corona Update: पंजाब में एक दिन में 467 नए मामले, हरियाणा में 1102 पॉजिटिव और दो की मौत

Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1102 नए केस मिले हैं। वहीं करनाल और गुरुग्राम में दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। संक्रमण दर बढ़कर 12.10 फीसदी हो गई है। अब प्रदेश में 4868 सक्रिय केस हो गए हैं।

विज्ञापन
Punjab and Haryana Corona cases latest updates in Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में बुधवार को 467 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। पंजाब में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1767 तक पहुंच गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग में तेजी लाते हुए बीते 24 घंटे के दौरान 7297 सैंपल लिए और उनमें से 6824 की जांच पूरी की। बुधवार को राज्य में इस महामारी से किसी मरीज की मौत तो नहीं हुई लेकिन विभिन्न अस्पतालों में इस समय 25 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 12 मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को सबसे ज्यादा 111 नए मरीज मोहाली जिले में सामने आए जबकि फाजिल्का में 46, लुधियाना में 42, बठिंडा व पटियाला में 31-31, जालंधर में 27, फिरोजपुर में 26, मोगा में 19, अमृतसर में 18, होशियारपुर में 15, फतेहगढ़ साहिब में 14, रोपड़ में 13, पठानकोट व नवांशहर में 12-12, फरीदकोट में 11, बरनाला, मानसा व संगरूर में 7-7, कपूरथला में 6 और मुक्तसर में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 6.84 फीसदी आंकी गई।
विज्ञापन


हरियाणा में 1102 नए केस, दो की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1102 नए केस मिले हैं। वहीं करनाल और गुरुग्राम में दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। संक्रमण दर बढ़कर 12.10 फीसदी हो गई है। अब प्रदेश में 4868 सक्रिय केस हो गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से गंभीर मरीजों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गुरुग्राम में 517, फरीदाबाद 187, पंचकूला में 87 केस सामने आए हैं। वहीं, अन्य जिलों में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इनमें करनाल में 36, हिसार 38, यमुनानगर 35, झज्जर से 25, कैथल 23, रोहतक 31 मामले मिले हैं। शेष जिलों में इनसे नीचे आंकड़ा है। प्रदेश में रिकवरी दर 98.54 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.01 फीसदी है।


हरियाणा सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार: सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से इन मामलों पर निगरानी रखे हुए है। राहत की बात ये है कि रिकवरी दर अच्छी है और अधिकतर मरीजों को अस्पतालों की जरूरत नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed