{"_id":"60afd23b8c297965227cac18","slug":"punjab-and-haryana-cms-condoles-demise-of-amar-ujala-resident-editor-sanjay-pandey-s-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के कार्यकारी संपादक डॉ. संजय पांडेय के माता-पिता के निधन पर अमरिंदर सिंह व मनोहर लाल ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के कार्यकारी संपादक डॉ. संजय पांडेय के माता-पिता के निधन पर अमरिंदर सिंह व मनोहर लाल ने जताया शोक
Thu, 27 May 2021 10:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 May 2021 10:48 PM IST
सार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी डॉ. संजय पांडेय के माता-पिता के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला चंडीगढ़ के कार्यकारी संपादक डॉ. संजय पांडेय की माता उमा देवी (82) का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे रीवा (मध्य प्रदेश) के एक अस्पताल में उपचाराधीन थीं। वे अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं। प्रयागराज में संगम घाट पर गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गत 7 मई को डॉ. संजय पांडेय के पिता महेंद्रनाथ पांडेय (87) का भी निधन हो गया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने शोक संदेश में परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया है। वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी डॉ. पांडेय के माता-पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हुड्डा ने कहा है कि बहुत कम समय में माता और पिता दोनों का चला जाना दुखद है। मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार अमित आर्य और मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी डॉ. संजय पांडेय के माता-पिता के निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन