{"_id":"45ad62052d714d94c50702d7c79f0314","slug":"punjab-amritsar-arun-jetli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर को बनाएंगे सपनों का शहर : जेटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर को बनाएंगे सपनों का शहर : जेटली
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एनडीए की सरकार की यह पहल होगी कि राज्यों पर किसी तरह का कोई प्रोग्राम थोपा न जाए। राज्य सरकारों से सलाह करके नई-नई विकास मुखी नीतियों को तैयार करके लागू किया जाए।
विज्ञापन
राज्य सरकारों की सलाह के आधार पर भी भविष्य की विकास मुखी नीतियां बनाई जाएंगी इसलिए सरकार ने योजना कमीशन को खत्म करके उसकी जगह पर नई एजेंसी बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह जरूरी नहीं है कि जो नीतियां एक राज्य बनाए वहीं दूसरे राज्यों के लिए भी लाभदायक हो। हर राज्य की जरूरत के अनुसार नीतियां अलग अलग होंगी।
यहां सोमवार को जेटली ने कहा कि अमृतसर में एक अलौकिक शक्ति काम करती है। गुरु नगरी का विकास उनके एजेंडा में प्रथम है। अमृतसर को सपनों का शहर बनाएंगे और इसके लिए हम सबको आगे आने होगा। केंद्र सरकार इसमें पूरा सहयोग देगी। अमृतसर के लोग अपनी समस्याएं लेकर आएं हम उसे पहल के आधार पर हल करेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर के विकास के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिल कर काम करेंगी। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी सत्ता में है इसलिए अब विकास के रास्ते में कोई रुकावट नहीं आएगी। नेताओं को भी छोटे छोटे मुद्दों में उलझ कर शक्ति गवानी नहीं चाहिए।
बादल ने किया स्वागत
अमृतसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और भाजपा के राज्य अध्यक्ष कमल शर्मा ने जेटली का सर्किट हाउस में स्वागत किया। इस दौरान पंजाब पुलिस के जवानों की ओर से जेटली को सलामी दी गई।
जेटली हरिमंदिर साहिब में भी माथा टेकने के लिए गए। वहां एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने जेटली को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, भगत चुन्नी लाल, बिक्रम सिंह मजीठिया समेत विभिन्न सरकारी अधिकारी और अकाली भाजपा नेता भी मौजूद थे। जेटली जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और भाजपा कार्यालय भी गए।