फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Agricultural University cancelled Kisan melas due to Coronavirus

कोरोना की रोकथाम को पंजाब में मंत्रियों की कमेटी गठित, पीएयू ने किसान मेलों का आयोजन किया रद्द

Sun, 08 Mar 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 01:37 AM IST
सार

  • ब्रह्म मोहिंदरा के नेतृत्व में  कमेटी में सात मंत्री रोग की रोकथाम पर रखेंगे नजर, अधिसूचना जारी।
  • पीएयू द्वारा गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में आोयजित होने थे किसान मेले।

विज्ञापन
Punjab Agricultural University cancelled Kisan melas due to Coronavirus
पंजाब सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने सूबे में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अध्यक्षता में मंत्रियों की कमेटी का गठन किया गया है। सूबे के राज्यपाल ने इस कमेटी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने अगामी आयोजित होने वाले सभी किसान मेलों को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस कमेटी में ब्रह्म मोहिंदरा के अलावा मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना, सेहत व परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला और खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशू शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


इस बीच, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) लुधियाना ने प्रदेश में 12 मार्च से आयोजित होने वाले किसान मेलों को रद्द कर दिया है। यह फैसला शनिवार को यूनिवर्सिटी के उप कुलपति के साथ बैठक में लिया गया है। पीएयू निदेशक डॉक्टर जसकरण सिंह माहल ने बताया कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की तरफ से कोरोनावायरस संबंधी विशेष आदेश को देखते हुए यह फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मेले 12 मार्च को गुरदासपुर, 17 मार्च को पटियाला, 20 व 21 मार्च को लुधियाना और 25 मार्च को बठिंडा में आयोजित किए जाने थे। डॉ. जसकरण ने कहा कि सावन की फसलों की बिजाई को देखते कृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्रीय खोज केंद्र व बीज स्टोर पर किसानों को सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। पीएयू के गेट नंबर एक पर बीज एवं अन्य खेती साहित्य की दुकानें सप्ताह भर खुली रहेंगी। हमारा प्रयास है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed