फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab adamant on not installing prepaid meters

मोदी और मान आमने-सामने : प्रीपेड मीटर न लगाने पर अड़ा पंजाब, केंद्र से कहा- हम लगाएंगे स्मार्ट मीटर

Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
सार

राज्य सरकार ने कहा है कि वह लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाएगी। पंजाब की ओर से कहा गया है कि केंद्र द्वारा दिए गए समय में इतनी बड़ी संख्या में मीटर लगाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Punjab adamant on not installing prepaid meters
पंजाब - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रीपेड मीटरों को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार आमने-सामने है। केंद्र की चेतावनी के बाद भी पंजाब ने प्रीपेड मीटर लगाने से मना कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि वह लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाएगी। पंजाब की ओर से कहा गया है कि केंद्र द्वारा दिए गए समय में इतनी बड़ी संख्या में मीटर लगाना संभव नहीं है।

विज्ञापन


पंजाब में हर साल लगभग 1200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है। राज्यों में बिजली चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र की ओर से प्रीपेड मीटर लगाने के लिए दिए जा रहे हैं। पंजाब को भी केंद्र की ओर से 85 हजार मीटर उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र की ओर से कहा गया है कि तीन महीने में यह मीटर लगाए जाने हैं। यदि पंजाब दिए गए समय में मीटर नहीं लगाता है तो राज्य के बिजली सुधार फंड रोक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्र की इस चेतावनी के बाद पंजाब ने भी अपना रुख कड़ा कर लिया है। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह केंद्र द्वारा दिए गए मीटरों को राज्य में नहीं लगाएंगे। उनके स्थान पर सूबे में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगाने से सरकार की मुफ्त बिजली योजना में रुकावट आएगी। इसके कारण सरकार केंद्र की इस योजना से पल्ला झाड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर के ये होंगे फायदे
केंद्र द्वारा दिए जाने वाले प्रीपेड मीटर मोबाइल की तरह से रिचार्ज किए जा सकेंगे। उपभोक्ता इन मीटरों के लगने के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से बिजली का रिचार्ज करवा सकेंगे। इसमें बिजली चोरी के साथ ही मीटर रीडिंग का भी झंझट नहीं होगा।


स्मार्ट मीटर से ये होगा नुकसान
आम या स्मार्ट मीटर के कुछ ऐसे नुकसान हैं जो लोगों की जेब ढीली करेंगे। घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद यदि आप बिजली का इस्तेमाल नहीं भी करते हैं तो कुछ ऐसे खर्चे हैं जिनका भुगतान आपको अनिवार्य रूप से ही करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed