President Election: पंजाब में अभी 16388 मतों पर संशय, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, शिअद एनडीए के साथ
र्तमान में आम आदमी पार्टी के पास सात राज्यसभा सांसद और 92 विधायक हैं। इनके कुल 15572 बन रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में दो विधायक और दो सांसद हैं। इनके मतों का मूल्य 1832 है। शिरोमणि अकाली दल के पास तीन विधायक और दो सांसद हैं, जिनका मूल्य 1948 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी संशय बना हुआ है। 16388 मतों को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं हुआ है। इनमें सबसे अधिक वोट आम आदमी पार्टी के पास है। आप के पास 15572 वोट हैं। कांग्रेस ने भी अभी तक राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि शिरोमणि अकाली दल की ओर से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किए जाने का एलान किया जा चुका है।
पंजाब में चूंकि आप सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए सत्ता और विपक्ष दोनों दलों के राष्ट्रपति प्रत्याशियों की नजर आप पर बनी हुई है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास सात राज्यसभा सांसद और 92 विधायक हैं। इनके कुल 15572 बन रहा है। हालांकि आप ने अभी तक अपने समर्थन को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में दो विधायक और दो सांसद हैं। इनके मतों का मूल्य 1832 है। इसी प्रकार शिरोमणि अकाली दल के पास तीन विधायक और दो सांसद हैं, जिनका मूल्य 1948 है। बहुजन समाज पार्टी के पास सूबे में एक विधायक है, जिसका मूल्य 116 है। कांग्रेस के पास पंजाब में 18 विधायक और 8 सांसद हैं। इनके वोटों का मूल्य 7688 है। इन दलों के अतिरिक्त हाल ही में संगरूर लोकसभा से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) उपचुनाव जीते सिमरनजीत सिंह मान और सुल्तानपुर लोधी के निर्दलीय विधायक राणा इंदर सिंह ने भी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
क्या है वोटों का गणित
पंजाब में 13 लोकसभा सदस्य, 7 राज्यसभा सदस्य और 117 विधायक हैं। एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। वहीं एक विधायक का 116 है। राज्य के सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों का मूल्य 27572 बनता है।
अभी यह हैं हालात
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पंजाब में अभी हालात विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यशवंत सिन्हा के पक्ष में कांग्रेस सहित दूसरे दलों के मिलने वाले संभावित समर्थन को देखते हुए 6688 वोट मिलना तय माना जा रहा है। जबकि एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 4169 वोट मिलना तय है।