फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punbus contract union will Strike in Punjab

पंजाब में बढ़ सकती हैं जनता की मुसीबतें, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें खबर...तीन दिन चक्का जाम

Thu, 20 Jun 2019 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Punbus contract union will Strike in Punjab
फाइल फोटो

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट यूनियन (सीटू) ने पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। यूनियन ने 2 जुलाई से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस दौरान पूरी तरह से चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन का आरोप है कि पंजाब सरकार की ट्रांसपोर्ट माफिया से मिलीभगत चल रही है जिसके चलते उन्हें संघर्ष की राह पर आना पड़ा है। 

विज्ञापन


पनबस कांट्रैक्ट यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल व जरनल सेक्रेटरी बलजीत सिंह गिल ने बुधवार को फेज-चार स्थित मोहाली प्रेस क्लब में संघर्ष का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति पंजाब रोडवेज द्वारा की गई थी। नियुक्ति के बाद सरकार ने उन्हें ठेका आधार पर चलाई जा रही पनबस में ठेकेदार के अधीन कर दिया। 
विज्ञापन


ठेकेदार उन्हें बहुत ही कम वेतन देकर आर्थिक शोषण कर रहा है। इस समय लगभग 1550 पनबस बसें सड़क पर चल रही हैं जो कि ठेकेदार को रोजाना 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई करके दे रही हैं। इस समय पनबस में 2200 आउटसोर्सिंग व 1639 कांट्रैक्ट अधीन वर्कर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार अकाली-भाजपा गठबंधन के मंत्रियों व विधायकों की चल रही ट्रांसपोर्ट तथा भ्रष्ट अधिकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब रोडवेज व पनबसों को घाटे में दिखा कर ट्रांसपोर्ट को प्राइवेट करने की चाल चली जा रही है। 

पंजाब सरकार बस अड्डों पर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को अधिक टाइम देकर रोडवेज का आर्थिक नुकसान कर रही है। पनबस के अब तक पांच ठेकेदार बदले गए हैं। वर्करों की नाजायज कटौतियों व फंडों में बड़े घोटालों को अधिकारियों द्वारा क्लीन चिट देकर साफ किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार अब आया है वह जो शर्तें मुलाजिमों पर लगा रहा है, उससे वर्करों का आर्थिक शोषण और बढ़ेगा। 

इस अवसर पर पंजाब सीटू के जर्नल सेक्रेटरी रघुनाथ ने पनबस कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल का पूरा समर्थन करने का एलान किया। इस मौके पर रेशम सिंह गिल, बलजीत सिंह गिल, केवल कुमार, राम दियाल, भगत सिंह, भूपिन्द्र सिंह, जलौर सिंह तथा सुनील कुमार आदि भी हाजिर थे।

ऐसे किया जाएगा तीन दिन का संघर्ष
विधानसभा द्वारा वर्ष 2016 में पास ठेका व आउटसोर्सिंग द्वारा भर्ती किए गए मुलजिमों को पक्का करने वाला कानून सरकार जानबूझ कर पास नहीं कर रही है। उन्होंने एलान किया कि 24 जून को डिपुओं के आगे पंजाब सरकार व भ्रष्ट अधिकारियों के पुतले जलाए जाएंगे।

 28 जून को जालंधर, लुधियाना व अमृतसर बस अड्डों पर रोष रैलियां की जाएगी। 2 जुलाई से 4 जुलाई तक तीन दिवसीय चक्का जाम करके हड़ताल की जाएगी। 3 मार्च को मुख्यमंत्री की पटियाला स्थित आवास व परिवहन मंत्री के आवास के आगे रोष रैलियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed