फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puducherry stops Chandigarh's victory campaign

पुडुचेरी ने रोका चंडीगढ़ का विजय अभियान

Sat, 29 Feb 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Puducherry stops Chandigarh's victory campaign
चंडीगढ़। कप्तान काशवी गौतम का अर्द्धशतक भी पुडुचेरी के खिलाफ चंडीगढ़ को हार से नहीं बचा पाया। आंध्र प्रदेश में वुमन अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लिए खेले गए मैच में पुडुचेरी ने चंडीगढ़ की टीम को सात विकेट से हरा दिया। चंडीगढ़ एक समय पर पांच विकेट के नुकसान पर 34 रन पर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद काशवी और शिवाली की शतकीय सांझेदारी से टीम के लिए 159 रन जुटाकर 160 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को पुडुचेरी की टीम ने 43 ओवर में पूरा करके मैच को जीत लिया। चंडीगढ़ का अगला मुकाबला अब तीन मार्च को मेघालय के साथ होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज करमनप्रीत सिंह संधू (0) पारी की चौथी गेंद पर ही तनिष्का सेन का शिकार हुई। कविता राज (8) आरती गौतम का शिकार हुई। अगले ही ओवर में तनिष्का ने सिमरन जोहल (0) के रूप में एक और विकेट झटका और चंडीगढ़ तीन विकेट के नुकसान पर 15 रन पर संघर्ष करता नजर आया। मेहुल के साथ पारुषि प्रभाकर पुड्डुचेरी के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला कर रही थी कि मेहुल (0) को अमृता सरन ने आउट कर दिया। इसके बाद चार विकेट पर मात्र 33 रन पर चंडीगढ़ का साथ पारुषि (26) ने भी छोड़ दिया। उसे हीरा होटचंदानी ने आउट किया। मैच में 34 रन के स्कोर पर आधी टीम आउट हो चुकी थी। इस बीच कप्तान काशवी गौतम और शिवाली ने मोर्चा संभाला और अगले 29 ओवर में 104 रन की सांझेदारी खेली। अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही शिवाली (47) गेंदबाज तनिष्का का तीसरा शिकार बनी। इसके बाद चंडीगढ़ ने अपनी पारी में 159 रन बनाए। टीम से कप्तान काशवी नाबाद 59 और ज्योति नाबाद 5 पर रही। गेंदबाजी में पुड्डुचेरी की ओर से तनिष्का सेन ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मैच में 160 रन का पीछा करते हुए पुड्डुचेरी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज निथ्या शून्य पर आउट हुई। इसके बाद युवाश्री और रोशनी केबीच 104 रन की महत्वपूर्ण सांझेदारी हुई। गेंदबाज ज्योति कुमारी ने रोशनी को 45 रन पर आउट करके इस सांझेदारी का अंत किया। 94 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा करने के बाद युवाश्री 38वें ओवर में 73 रन पर गेंदबाज ज्योति का शिकार हुई। तीन विकेट के नुकसान के बाद होटचंदानी और तनिष्का ने 43वें ओवर में 160 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच में होटचंदानी नाबाद 16 और तनिष्का सेन नाबाद 4 रन पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed