{"_id":"6362d841e6288c755b5558d9","slug":"pucsc-president-ayush-khatkar-administered-oath-chandigarh-news-pkl467126839","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूसीएससी अध्यक्ष आयुष खटकड़ को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूसीएससी अध्यक्ष आयुष खटकड़ को दिलाई शपथ
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (पीयूसीएससी) के अध्यक्ष आयुष खटकड़ को बुधवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. जगतार सिंह ने शपथ दिलाई। इंग्लिश ऑडिटोरियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के कैबिनेट और शिक्षा मंत्री गुरमीत हेयर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने इस दौरान घोषणा की कि छात्रों की मांग और मैनिफेस्टों के अनुसार पंजाब सरकार पीयू को दो हॉस्टलों के लिए ग्रांट देगी और हरसंभव मदद करेगी। पीयू आर्किटैक्ट के साथ सलाह कर हॉस्टल निर्माण के लिए बजट तय कर सरकार को सूचित करे।
छात्रों को संबोधित करते हुए गुरमीत हेयर ने कहा कि आज युवाओं ने अपने हकों के लिए बोलना बंद कर दिया है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है। युवा ही अपने देश, समाज के लिए सही-गलत को लेकर आवाज उठा सकता है इसलिए युवाओं को अपने हक के लिए आगे आकर बोलना चाहिए। सरकार और प्रशासन से अपने हकों को लेकर प्रश्न करने चाहिए। पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और एक्स पीयूसीएससी अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि सीवाईएसएस पर छात्रों ने भरोसा जताया है, छात्रों का भरोसा कायम रखेंगे। इस अवसर पर आयुष खटकड़ ने कहा कि वह छात्रों के हित में कार्य करेंगे। फीस बढ़ोतरी, हॉस्टल के मुद्दे आदि पर विद्यार्थियों का साथ देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इस दौरान डीएसडब्ल्यू वुमन, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक, पंजाब एमएलए अमलोक, वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह बाठ, पीयूसीएससी पूर्व अध्यक्ष निशांत, मंजोध पड्ढा, पारस रतन, संजीव चौधरी, अमित ढांडा, वैष्णवी गौर, जसप्रीत, नवलदीप और सुमित रूहल मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों की ओर से पीयूसीएससी दफ्तर में अध्यक्ष आयुष को मंत्रियों और डीएसडब्ल्यू की ओर से पदग्रहण करवाया गया।