फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public representatives appeal to People to join Covid-19 Vaccination drive

चंडीगढ़ : कोरोना टीका लगवाने वाले सांसद व पूर्व मंत्रियों की अपील- टीकाकरण से चूकना नहीं, यही बचाएगा जान

Thu, 18 Mar 2021 05:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Public representatives appeal to People to join Covid-19 Vaccination drive
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

कोरोना टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों का उत्साह और जोश देखने लायक है। महज चंद दिनों में हजारों की संख्या में बुजुर्गों ने टीकाकरण करवाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के सामने एक मिसाल पेश की है। कोरोना के दोबारा तेजी से फैलने के चलते इसकी दूसरी लहर आने की आशंका है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों ने टीकाकरण के लिए योग्य लोगों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवा लें।

विज्ञापन


मैंने टीका लगवाया, मैं बिल्कुल ठीक हूं
कोरोना टीकाकरण हम सब के लिए बेहद जरूरी है। हमें किसी भ्रम या गलत संदेश पर विश्वास किए बिना एक बात समझनी होगी कि संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। मैंने टीका लगवाया है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। -प्रो. आईसी पाठक, (96 वर्ष) पीजीआई के पूर्व निदेशक।
विज्ञापन


सिर्फ टीका ही कोरोना से बचाव करेगा
मैंने और मेरी पत्नी ने पीजीआई में कोरोना का टीका लगवाया। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं। मेरा लोगों से आग्रह है कि वह अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। अब भी पूर्व की तरह संक्रमण का खतरा हर जगह बरकरार है। सिर्फ यह टीका ही हमें कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। - राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने अपना फर्ज निभाया, अब आपकी बारी
देश के जागरूक नागरिक होने के नाते हम सबको इस संक्रमण को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए टीकाकरण करवाना होगा। मैंने अपने नागरिक होने का फर्ज टीका लगवाकर निभा दिया है, अब आपकी बारी है। टीका लगवाने के बाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं। सच कहूं तो अब मेरा आत्मविश्वास पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। - शांति नाथ सूद,(84 वर्ष) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता।


टीके के लिए परिजनों को उत्साहित करें
मैंने पीजीआई में टीका लगवाया है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि सभी अपने परिजनों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। यह सब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि संक्रमण कभी भी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में अगर टीका लगवाने से चूक गए तो बाद में अपनी स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। - संतोष चौधरी, 77 वर्ष, पूर्व मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed