फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Protest Outside MP Kirron Kher House in Chandigarh

चंडीगढ़ः सांसद किरण खेर नहीं मिलीं तो घर के बाहर लोगों ने दिया धरना, बोले- ज्ञापन तो लेना चाहिए

Fri, 27 Sep 2019 01:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Public Protest Outside MP Kirron Kher House in Chandigarh
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर के सेक्टर 7 स्थित आवास का घेराव करने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई, जहां से उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। व्यायस ऑफ एच/बी सोसाइटीज सेक्टर 48 से 51 के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में सांसद किरण खेर के आवास पर धरना दिया। लोग सुबह आठ बजे ही सांसद के आवास पर पहुंच गए। लोगों के पहुंचते ही काफी संख्या में पुलिस आ गई। जब सांसद किरण खेर नहीं मिलीं तो लोगों ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


सोसाइटी के कनवीनर एमएन शुक्ला ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। हम सांसद से मिलकर अपनी बात रखने के लिए आए थे, लेकिन वह नहीं मिली। लोगों ने किरण खेर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एमएन शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। भारी संख्या में सीनियर सिटीजन हैं। इनकी संख्या काफी है। 80 वर्ष तक के लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन की रजिस्ट्री का स्टांप ड्यूटी सदस्यों ने सामूहिक तौर पर दी, उसी जमीन की (फ्लैट) की सब कन्वींस डीड दोबारा से करने के हम सभी लोग खिलाफ हैं।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि सांसद उनका ज्ञापन लें। जब सांसद किरण खेर से मिलने की संभावना नहीं रही तो गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। जब लोग सांसद किरण खेर के निवास के बाहर पहुंचे तो सांसद के पीए रचित और उमाकांत तिवारी ने लोगों से कहा कि यहां पर प्रदर्शन न करें। मैडम से उनके सेक्टर आठ स्थित कार्यालय में मिलें, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मीना शर्मा, आरएस थापर, अवतार सिंह, बीबी पुरी, अश्विनी मोदगिल, बीके महेंद्रू, सीआर अरोड़ा, गुलजार सिंह, बंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed