फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public protest against cm parkash singh badal at lambi of muktsar of punjab

CM बादल की जनसभा में भड़के लोग, विरोधी नारेबाजी और बहिष्कार

Mon, 16 Jan 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Mon, 16 Jan 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
public protest against cm parkash singh badal at lambi of muktsar of punjab
जनसभा में बादल के साथ मिड्ढूखेड़ा को देख भड़के लोग
मुख्यमंत्री बादल की जनसभा में लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों ने विरोधी नारेबाजी करते हुए सभा का बहिष्कार कर दिया। लंबी के गांव सिखवाला में सोमवार को बादल के साथ कोआपरेटिव बैंक पंजाब के चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा को देखकर सभा में मौजूद अकाली दल से संबंधित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी चेयरमैन मिड्ढूखेड़ा पर हलके के गांवों में गुटबंदी करने का आरोप लगा रहे थे। मुख्यमंत्री सोमवार को लंबी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार मुहिम के तहत मुख्यमंत्री बादल ने जैसे ही गांव सिखवाला पहुंच भाषण शुरू किया वैसे ही उनके साथ आए चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा को देखकर अधिकतर लोग भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने मिड्ढूखेड़ा के खिलाफ नारेबाजी कर जनसभा का बहिष्कार किया। इसके बाद बादल वहां महज दस मिनट भाषण देकर खानापूर्ति कर चलते बने।

 

बादल से शिकवा नहीं, मिड्ढूखेड़ा गुटबंदी करते हैं

public protest against cm parkash singh badal at lambi of muktsar of punjab
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें मुख्यमंत्री बादल से कोई गिला-शिकवा नहीं है, मगर चेयरमैन मिड्ढूखेड़ा गांवों में गुटबंदी पैदा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों का गांव कक्खांवाली के सरपंच सुखचैन सिंह से कोई विवाद चल रहा था।

10 नवंबर को इस मामले में बैंक में कोई लड़ाई हो गई थी। इसमें वह लोग चेयरमैन तेजिंदर मिड्ढूखेड़ा के पास अपने पक्ष में मदद मांगने गए थे। मगर मिड्ढूखेड़ा ने उनकी मदद के बजाय सरपंच सुखचैन का साथ दिया था।

इस वजह से भड़के लोगों ने सभा का बहिष्कार कर दिया। गांव पंजावा में भी मुख्यमंत्री बादल के पहुंचने से पहले चेयरमैन मिड्ढूखेड़ा की खिलाफत हुई, मगर वहां अकाली नेताओं व पुलिस ने मुख्यमंत्री बादल के  पहुंचने तक मामला शांत कर सबको बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed