{"_id":"5f5676ab8ebc3e36bd57315b","slug":"public-participation-necessary-eradicate-malnutrition-national-nutrition-month-tackle-malnutrition-children-chandigarh-news-pkl3871666157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मिटाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मिटाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह दो मुख्य उद्देश्य पर आधारित है। पहला अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित व उनकी मॉनिटरिंग करना और दूसरा किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान है।
सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पोषण माह का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, समाज कल्याण विभाग के सचिव यशपाल गर्ग व निदेशक नवजोत कौर ने 10 सूत्रीय पोषण संहिता को भी लांच किया गया। इसमें पोषण युक्त भोजन से संबंधित जानकारियां दी गई हैं। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य जन आंदोलन और जनभागीदारी से कुपोषण को मिटाना है।
देश में कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए पोषण माह डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा। पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण से भरपूर भोजन, एनीमिया और कुपोषण की रोकथाम जैसे विषयों पर विभिन्न वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों के साथ डिजिटल पोषण पंचायत, वार्ड सभा, ऑनलाइन वार्ड सभा, प्रभातफेरी, पोषण वॉक का भी आयोजन किया जाएगा। विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं और अन्य सामाजिक मीडिया गतिविधियों जैसे कि पैनल डिस्कशन, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो आदि को शामिल करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरे महीने के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों की दैनिक प्रविष्टि भारत सरकार के जन आंदोलन पोर्टल पर किया जाएगा।