{"_id":"572f8f824f1c1b0d5f5cd276","slug":"public-meeting-on-save-water-souvenir-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पानी की बूंद बूंद बचाओ’ थीम पर फोसवा ने जारी की स्मारिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पानी की बूंद बूंद बचाओ’ थीम पर फोसवा ने जारी की स्मारिका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोसवा ने जारी की स्मारिका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (फोसवा) वार्ड-9 की ओर से सेक्टर-40 की सामुदायिक केंद्र में रविवार को पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में चंडीगढ़ के एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और एक स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस फोसवा के साथ है। पूर्व डिप्टी मेयर और पार्षद गुरबख्श रावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। स्मारिका में सांसद किरण खेर,डीसी अजीत बालाजी जोशी, एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह, एसडीएम कृति गर्ग, पार्षद गुरबख्श रावत सहित फोसवा के पदाधिकारियों ने भी संदेश दिए है।
विज्ञापन
फोसवा के प्रधान वीएन शर्मा ने शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को रखा और मांग की कि शहर में ऐसा सिस्टम बने जिससे ट्रैफिक की समस्या से निजात पाया जा सके। इस सुझाव पर एसएसपी ने कहा कि इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही साथ इस बार पानी बचाओ मुख्य उद्देश्य होगा। इस अवसर पर फोसवा के पदाधिकारियों में डीएस सैनी, निम्मी शर्मा, केएल शर्मा, एसके खोसला, गुरमीत सिंह, जेएस घुम्मन सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।