फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Public holiday, Festival season, 5 day bank will close

शुक्रवार तक निपटा लें बैंक के काम, 5 में से 4 दिन रहेंगे बंद

Wed, 05 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Public holiday, Festival season, 5 day bank will close
लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : File Photo
फेस्टिवल सीजन के साथ ही छुट्टियों का भी सीजन शुरू हो रहा है। इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे इस शुक्रवार तक समय रहते करवा लें। वहीं अगर फेस्टिव सीजन पर बड़ी शॉपिंग करनी है तो कैश की व्यवस्था पहले ही कर लें।
विज्ञापन


क्योंकि उसके बाद अगले पांच में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान एटीएम पर भी कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसके लिए बैंक पहले से तैयारी कर रहे हैं। इन चार दिनों के अलावा इसी महीने चार दिन और बैंक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

शनिवार, रविवार और मंगल-बुधवार को रहेगी सरकारी छुट्टी

Public holiday, Festival season, 5 day bank will close
BANK - फोटो : File Photo
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 8 अक्तूबर को दूसरे शनिवार और 9 को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार को बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को दशहरे और बुधवार को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी।

हालांकि बुधवार की छुट्टी केवल चंडीगढ़ और जम्मू एवं कश्मीर में रहेगी। वहीं हरियाणा, हिमाचल और पंजाब में बुधवार की मोहर्रम की छुट्टी नहीं रहेगी। बुधवार को उक्त तीनों राज्यों में बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और सभी कार्य होंगे। 

बैंक अधिकारियों के अनुसार इन दिनों में ग्राहकों को कैश की परेशानी न हो इसके लिए सभी एटीएम को पहले से ही फुल कर दिया जाएगा। इन पर निगरानी रखी जाएगी किसी भी एटीएम पर कैश की परेशानी होगी तो वहां कैश मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed