फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Bike Sharing Project May Start in Chandigarh

चंडीगढ़ में शुरू होगा पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट, स्मार्ट कार्ड से मिलेगी साइकिल, फीस तय

Fri, 24 Jan 2020 11:29 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Public Bike Sharing Project May Start in Chandigarh
फाइल फोटो
आखिरकार दो साल बाद चंडीगढ़ में पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के शुरू होने की उम्मीद जाग गई है। टेक्निकल बिड में पास होने के बाद वीरवार को फाइनेंशियल बिड में भी दिल्ली की स्मार्ट बाइक लिमिटेड कंपनी ने बाजी मार ली। 27 जनवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक के बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह में काम का टेंडर दे दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को उम्मीद है कि मई माह में कंपनी एक जोन में पब्लिक बाइक शेयरिंग की सुविधा शुरू कर देगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत दो साल से शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के लिए कवायद चल रही थी। कई बार टेंडर के बावजूद कोई कंपनी नहीं आ रही थी। इससे शहर योजना में पिछड़ता जा रहा था। आखिरकार दिसंबर माह में टेंडर करने के बाद तीन कंपनियों ने आवेदन किया। इसमें दो कंपनियों को टेक्निकल बिड के लिए चुना गया। एक दिल्ली की स्मार्ट बाइक लिमिटेड और दूसरी यूटीयू मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी। बीते मंगलवार को दोनों कंपनियों टेक्निकल बिड में पास हो गईं।
विज्ञापन


उसके बाद वीरवार को जब फाइनेंशियल बिड खोली गई तो उसमें स्मार्ट बाइक लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी को सालाना 12 लाख रुपये व यूटीयू मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सालाना 6 लाख 10 हजार रुपये देने का आवेदन किया। अब 27 जनवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक है। बैठक में ज्यादा फंड देने वाली कंपनी पर मुहर लग जाएगी। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी को काम के लिए अलॉटमेंट लेटर भी दे दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि मई से एक जोन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रोजेक्ट में काफी अंतर

चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक बने हुए हैं। यहां पब्लिक बाइक शेयरिंग की योजना भी पहले से चल रही थी, लेकिन पंचकूला ने चंडीगढ़ से पहले इस सुविधा को शुरू कर दिया। इससे चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी पर थोड़ा दबाव बढ़ गया। अधिकारियों का मानना है कि चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रोजेक्ट में काफी अंतर है। पंचकूला नगर निगम कंपनी को हर साल रुपये देगा, जबकि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कंपनी से सालाना रुपये लेगा। वहीं चंडीगढ़ में डॉकिंग स्टेशन 670 हैं, वहीं पंचकूला में मात्र 16 ही स्टैंड हैं।

स्मार्ट कार्ड से पांच रुपये घंटा में मिलेगी साइकिल
प्रोजेक्ट के तहत पांच हजार साइकिलें शहर में चलाई जाएंगी। 670 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनेंगे। साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना एक दस्तावेज स्टैंड पर जमा करना होगा। इसके लिए एक स्मार्ट कार्ड व एप भी बनाया जाएगा। स्मार्ट कार्ड से साइकिल लेने वाले लोगों को 5 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज होगा। जिनके पास कार्ड नहीं होगा उन्हें 10 रुपये देने होंगे। एप के माध्यम से ऑनलाइन साइकिल भी बुकिंग करा सकेंगे। साइकिल में जीपीएस के साथ ही एक नंबर प्लेट होगी।

वहीं 12 घंटे में साइकिल वापस न आने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्र्ज कराई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 15 साल के लिए है। देश में पहली बार एक साथ किसी शहर में इतनी बड़ी संख्या में साइकिलें लाकर प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsChandigarh/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed