फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Will take funds from Center for research

पीयू रिसर्च के लिए केंद्र से लेगा धन

Tue, 12 May 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
PU Will take funds from Center for research
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय रिसर्च के जरिये धन जुटाने की तैयारी कर रहा है। रूसा के तहत मिलने वाली रकम भी नहीं आई। वह रकम भी पीयू लेगा ताकि रिसर्च आदि के कार्य शुरू हो सकें। इसके अलावा अन्य शिक्षकों से भी कहा जा रहा है कि वह रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करें ताकि उन्हें फंडिंग एजेंसियों को भेजा जा सके।
विज्ञापन

रूसा के तहत पीयू को 50 करोड़ रुपये मिलने थे। मंजूरी मिल गई, लेकिन रकम अभी पीयू के पास नहीं पहुंची। इस रकम से कई रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू होने थे जिनके बेहतर परिणाम सामने आते। इससे समाज व देश को नई दिशा मिलती, लेकिन इसी बीच कोरोना आ गया। अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। मंत्रालयों से लेकर विभाग तक खुल रहे हैं। अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भी कार्य शुरू हो रहे हैं। ऐसे में पीयू भी अब रिसर्च के लिए धन केंद्र सरकार या अन्य फंडिंग एजेंसियों से लेगा।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस बार रिसर्च के लिए ही रकम केंद्र से मिल सकती है, अन्य कार्यों के लिए धन मिलना मुश्किल होगा। मालूम हो कि पीयू के एक दर्जन शिक्षकों ने कोविड पर रिसर्च के लिए केंद्र सरकार व फंडिंग एजेंसियों को प्रोजेक्ट भेजे हैं। कुछ प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसी माह में सभी प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed