फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will start semester examinations from 10 to 15 February

10 से 15 फरवरी के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करवाएगी पीयू

Thu, 14 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
PU will start semester examinations from 10 to 15 February
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाएं 10 से 15 फरवरी के मध्य शुरू करने जा रहा है। यह तिथियां लगभग तय हो गई हैं, लेकिन इसे एक बार और कमेटी के सामने लाया जाएगा और अंतिम रूप दिया जाएगा। इस कार्य में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा। परीक्षा ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन, यह तय होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पीयू ने दिसंबर में तय किया था कि परीक्षाएं फरवरी में होंगी, लेकिन काफी समय से विद्यार्थियों को परीक्षा का कार्यक्रम हाथ नहीं लगा। इससे विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ने लगीं। उन्होंने पीयू के अधिकारियों से भी मुलाकात की, लेकिन अधिकारी भी निर्णय तक नहीं पहुंच पा रहे थे। विद्यार्थियों को अब तक यही लग रहा था कि परीक्षाएं मार्च में होंगी। यदि फरवरी में होतीं तो पीयू प्रशासन उन्हें अब तक अवगत करा चुका होता। अब पीयू ने लगभग परीक्षा का कार्यक्रम तय कर लिया है। यह सूचना कुछ विद्यार्थियों को मिली तो वे भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षक भी विद्यार्थियों को पढ़ाई तेजी से करवा रहे हैं, ताकि कोर्स पूरा हो जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने भी कहा कि परीक्षाएं 10 या 15 फरवरी तक शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed