{"_id":"64dd3ad8c976af56650066a8","slug":"pu-will-conduct-phd-and-dual-degree-in-association-with-nottingham-university-chandigarh-news-c-16-sml1026-215670-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर पीयू करवाएगा पीएचडी और ड्यूअल डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर पीयू करवाएगा पीएचडी और ड्यूअल डिग्री
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी (एनटीयू) यूके के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान एनटीयू ग्लोबल के निदेशक स्टीफन विलियम्स और सीनियर पार्टनरशिप मैनेजर विधि साहे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य मौजूदा साझेदारियों को मजबूत करना और दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशना है। पीयू अब नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर साझेदारी में पीएचडी करवाने के साथ ट्विन और ड्यूअल डिग्री कोर्स करवाने पर काम करेगा। इसका उद्देश्य दोनों शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को शोध और सीखने के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध करवाना है।
दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा अकादमिक आदान-प्रदान बढ़ाने, संयुक्त अनुसंधान पहल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी। वैश्विक शिक्षा के विशेषज्ञ स्टीफन विलियम्स ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सीमा पार सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता के लिए पीयू की सराहना की और दोनों संस्थानों के बीच संबंधों को गहरा करने में रुचि व्यक्त की। विधि साहे ने पीयू की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और जीवंत शैक्षणिक समुदाय की सराहना की। उन्होंने आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों के बारे में बताते हुए एनटीयू के नवोन्मेषी शैक्षणिक कार्यक्रमों और अनुसंधान प्रयासों के बारे में जानकारी दी। वीसी प्रो. रेणु विज की ओर से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एनटीयू प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में पीयू की मजबूत नींव को रेखांकित किया और सहयोगात्मक अवसरों के लिए संस्थान की उत्सुकता पर जोर दिया। प्रो. रेणु ने कहा कि एनटीयू के साथ पुराने गठजोड़ और एमओयू को पुनर्जीवित किया जाएगा। दोनों संस्थानों की ओर से व्यवसाय, कानून, प्रौद्योगिकी, केमिकल इंजीनियरिंग, रसायन विज्ञान और फैशन प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विषयों पर मिलकर काम किया जाएगा।