फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU UBS starts MBA admission process

Chandigarh News: पीयू यूबीएस ने एमबीए में दाखिला प्रक्रिया की शुरू

Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
PU UBS starts MBA admission process
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की ओर से बुधवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यूबीएस की ओर से एमबीए के चार कोर्स करवाए जाते हैं। चारों में दाखिला उम्मीदवार के कैट के अंकों और इंटरव्यू के आधार पर दिया जाता है। उम्मीदवार दाखिले के लिए यूबीएस की वेबसाइट https://ubsadmissions.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूबीएस में इन चार कोर्स में मिलेगा दाखिला
कोर्स : कुल सीटें
एमबीए : 64
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस : 30
एमबीए ह्यूमन रिसोर्स : 30
एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप : 25
यह रहेगा कोर्सेज का फीस स्ट्रक्चर
एमबीए कोर्स में दाखिला के लिए सामान्य श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3250 रुपये और एससी, एसटी, बीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1625 रुपये होगी।
विज्ञापन

इसके लिए 19000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट चेयरपर्सन के नाम भेजा जाएगा। इसमें 3500 रुपये समर प्लेसमेंट, 7000 रुपये टीचिंग मैटिरियल/केस यूनिट, बिजनेस क्लब के 4000 रुपये, कंप्यूटर चार्जेस 2000 रुपये और एलुमनी रिलेशंस की फीस 2500 रुपये शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए, एमबीए (आईबी) और एमबीए (एचआर) की फीस 20 हजार 815 रुपये पहले वर्ष और दूसरे वर्ष के लिए 20 हजार 815 रुपये रहेगी।
एमबीए एंटरप्रेन्योरशिप के लिए फीस 1 लाख 12 हजार 635 रुपये पहले वर्ष और दूसरे वर्ष के लिए फीस 1 लाख 12 हजार 635 रुपये रहेगी।
यह रहेगी दाखिले की प्रक्रिया
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आईआईएम की ओर से आयोजित होने वाली कैट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें यूबीएस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
कैट-2022 के परसटेंज मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रुप डिसक्शन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल सीटों की दस गुना होगी।
दाखिले की मुख्य तारीखें
1. दाखिला आवेदन शुरू होने की दिनांक : 11 जनवरी
2. बैंक चालान जनरेट करने और ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल ओपन करने के लिए वेबसाइट पर जानकारी देने की अंतिम दिनांक : 14 फरवरी
3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि : 21 फरवरी
4. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथ : 24 फरवरी
5. यूबीएस के दफ्तर में हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि : 01 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed