फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU teachers will not check the copies of first and second year

पीयू के शिक्षक प्रथम व द्वितीय वर्ष की कॉपियां चेक नहीं करेंगे

Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
PU teachers will not check the copies of first and second year
चंडीगढ़। पीयू के शिक्षक फिलहाल प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा की कॉपियां चेक नहीं करेंगे। अंतिम वर्ष के छात्रों की कॉपियां चेक होनी शुरू हो गई हैं, क्योंकि उन्हें दूसरे संस्थानों में दाखिला लेना पड़ता है। इन विद्यार्थियों का परिणाम देर से आने पर छात्रों को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

पंजाब के विश्वविद्यालय व कॉलेजों के शिक्षक संगठन पीफुक्टो के बैनर तले पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) मूल्यांकन का बहिष्कार कर रही है। इन सभी की मांग है कि उन्हें छठे वेतनमान का लाभ यूजीसी पे स्केल के मुताबिक दिया जाए। साथ ही सातवें वेतनमान का भी लाभ मिले। लगभग 20 दिन से यह मूल्यांकन बहिष्कार चल रहा है। शिक्षकों ने आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। यह चरणवार आंदोलन खत्म होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे मेें प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों का परिणाम देरी से आएगा और वे अगली कक्षाओं में नहीं पहुंच पाएंगे। हालांकि पीयू इसका रास्ता निकालने में जुटी है। पुटा सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि शिक्षकों की मांग जायज है, इसलिए पंजाब सरकार को यह माननी चाहिए। जब तक मांग नहीं पूरी होती, तब तक शिक्षक प्रथम व द्वितीय वर्ष की कॉपियां चेक नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed