{"_id":"6a4215aa2ad0d56464f783a6ba0a2e79","slug":"pu-syndicate-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट चुनाव: सदस्यों का चुनाव 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सिंडीकेट चुनाव: सदस्यों का चुनाव 9 को
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 2014 के लिए गठित होने वाली सिंडीकेट के लिए 9 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन
सिंडीकेट की 15 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सीनेट के दोनों गुटों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सिंडीकेट में कुछ संकायों में पिछले साल की तरह निर्विरोध चुनाव हो सकता है।
वहीं, कुछ में चुनाव काफी रोचक होने की संभावना है। पिछले साल हुए सिंडीकेट चुनाव में सभी 15 सीटें जीतने वाले गोयल गुट का प्रयास इस साल भी सभी सीटों पर कब्जा करना होगा। लेकिन, चतरथ गुट ने इस साल गोयल गुट को कुछ संकायों में कड़ी टक्कर देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
चतरथ गुट कुछ सीटों में चुनाव जीतकर सिंडीकेट में अपनी वापसी चाहता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगले साल की सिंडीकेट मौजूदा सिंडीकेट से कुछ अलग होगी। सिंडीकेट चुनाव के बाद 10 दिसंबर को डीन के चुनाव होंगे।
विज्ञापन