फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university syndicate denies mba course of dav college

पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडिकेट में हंगामा, डीएवी कॉलेज को नहीं मिली पाई एमबीए कोर्स की मान्यता

Sun, 10 Nov 2019 01:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
punjab university syndicate denies mba course of dav college
punjab university
पीयू सिंडिकेट की बैठक में डीएवी कॉलेज को एमबीए की मान्यता देने को लेकर हंगामा हो गया। एक पक्ष मान्यता देने के लिए खड़ा था तो दूसरा नियमों की दुहाई दे रहा था। काफी देर तक हंगामा चला। आखिर में तय हुआ कि डीएवी कॉलेज प्रबंधन यदि मानकों की पूर्ति कर लेगा तो अगले वर्ष तक उसे मान्यता दे दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पहले इसी सिंडिकेट ने एक बार एमबीए की मान्यता दी थी, लेकिन अब सिंडिकेट के चुनाव अगले माह आ रहे हैं, उसके गणित को देखते हुए ऐसा किया गया। माना जा रहा है कि डीएवी ग्रुप भाजपा ग्रुप के साथ जुड़ रहा है। ऐसे में सिंडिकेट के एक बड़े ग्रुप ने मान्यता नहीं दी। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने मानक भी पूरे नहीं किए थे। सीनेट में भी यह प्रकरण काफी उठा था। सिंडिकेट ने गुरु पर्व को लेकर 11 नवंबर की छुट्टी घोषित की है।
विज्ञापन


इसके अलावा सिंडिकेट की बैठक में एमबीए कैपिटल मार्केट कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड मैनेजमेंट यानी यूआईएएमएस विभाग एमबीए कैपिटल कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। यह कोर्स 2020-21 में शुरू होगा। इसके अलावा डीआईएचएआर की लेबोरेट्री को पीयू के बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, रसायन विज्ञान, यूआईपीएस के रिसर्च सेंटर के तौर पर मान्यता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमडीएवी कॉलेज गिद्दारवां को एमए इतिहास की कक्षाएं लगाने की मान्यता मिल गई। कई अन्य कॉलेजों में भी कुछ कोर्स संचालन पर सहमति बनी तो कुछ में मानकों की पूर्ति नहीं होने के कारण उनके वापस लौटाया गया। कुछ शिक्षकों के प्रमोशन भी किए गए। शून्यकाल में कई सदस्यों ने कई सवाल उठाए, उस पर मनन करने के लिए कहा गया, लेकिन वह एजेंडे में शामिल नहीं थे, इसलिए निर्णय नहीं हो सका।

इस दौरान वैदिक कोर्स संचालन पर भी सहमति बनी, लेकिन उसके लिए पाठ्यक्रम तय करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed