फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: Superintendent accused of physically exploiting a female employee, investigation started

पीयू : सुपरिंटेंडेंट पर महिलाकर्मी के याैन शोषण का आरोप, जांच शुरू

Thu, 26 Sep 2024 06:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
PU: Superintendent accused of physically exploiting a female employee, investigation started
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के एक विभाग में महिला कर्मचारी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि लंच के समय महिलाकर्मी लैब में काम कर रही थी, इसी बीच सुपरिंटेंडेंट ने पीछे से आकर उसे अनुचित तरीके से पकड़ने की कोशिश की। लैब में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं था इसलिए फुटेज कैमरे में कैद नहीं हो पाई है। मामला अगस्त माह का है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कर्मचारी ने पीयू की आंतरिक शिकायत कमेटी को अपनी शिकायत दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए पीयू प्रबंधन ने आरोपी सुपरिंटेंडेंट का तबादला मुक्तसर (पंजाब) कर दिया। उधर, शिकायतकर्ता ने शिकायत देने के बाद विभाग से सहयोग न मिलने की बात कही कहते हुए इस्तीफा दे दिया है। शिकायतकर्ता के पति पीयू में ही कार्यरत हैं। आरोप है कि विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के पति ने बताया कि घटना के समय लैब में कोई और मौजूद नहीं था और न ही वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। कॉरिडोर में कैमरा है लेकिन लैब में नहीं। शिकायत करने पर विभाग से सकारात्मक सहयोग नहीं दिया। इस माह के अंत में अनुबंध पर कार्यरत शिकायतकर्ता का कार्यकाल पूरा होने वाला था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आरोपी ने जांच कमेटी को लिखित जवाब देते हुए कहा है कि वह वह गिर पड़ा था, जिससे उसका हाथ महिला के शरीर पर चला गया। हालांकि व्यक्तिगत रूप से आरोपी का बयान दर्ज होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक शिकायत कमेटी की अध्यक्ष प्रो. मधुरिमा ने आरोपी के तबादले के सवाल पर कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। उन्हें अखबार से ही इसके बारे में पता चला। सुपरिंटेंडेंट पर लगे आरोप पर भी उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया और कहा कि वह सिर्फ कमेटी के समक्ष अपनी बात रखेंगी। रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed