{"_id":"66b5015f46101facff01c12a","slug":"pu-student-union-elections-inso-and-iso-announced-candidates-for-general-secretary-and-joint-secretary-chandigarh-news-c-16-pkl1043-487970-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू छात्रसंघ चुनाव : इनसो और आईएसओ ने महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू छात्रसंघ चुनाव : इनसो और आईएसओ ने महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान
विज्ञापन
चंडीगढ़।
पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए संगठन सक्रिय हो गए हैं। छात्र संगठनों की ओर से लगातार विद्यार्थियों के विभिन्न मुद्दे उजागर किए जा रहे हैं और उन्हें लेकर पीयू प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंप रहे हैं। वीरवार को आईएसओ संगठन ने संयुक्त सचिव पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की। इससे पूर्व इनसो छात्र संगठन सबसे पहले महासचिव पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं।
हरियाणा के राजनीतिक दल जननायक जनता पार्टी के स्टूडेंट विंग इनसो इस बार केवल महासचिव पद पर चुनाव लड़ रही है। 2023 के पीयू छात्रसंघ चुनाव में भी इनसो के उम्मीदवार यूआईएलएस से दीपक गोयत ने महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। इस बार इनसो ने यूआईएलएस के इंटीग्रेटेड कोर्स के चौथे वर्ष के छात्र विनीत यादव को महासचिव पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। जुलाई माह के शुरू में ही संगठन ने एक पद पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।आईएसओ ने मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन के द्वितीय वर्ष छात्र तेजस्वी को छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। स्टूडेंट सेंटर पर दोपहर करीब दो बजे आईएसओ चुनाव प्रभारी प्रशांत माजरा, वरिष्ठ नेता अमन गोयत, अनुज, आईएसओ अध्यक्ष हिमांशु ज्याणी और अध्यक्ष दीपक रामबास की उपस्थिति में घोषणा की गई। वहीं, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से जुड़े हुए छात्र संगठनों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। इनमें एबीवीपी, एनएसयूआई और सीवाईएसएस शामिल है।
सोई छोड़कर एक और छात्रा ने जॉइन की सोपू :
चुनाव से पूर्व छात्र संगठनों के बीच दब-बदल होना शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के कई छात्र नेताओं ने संगठन छोड़कर स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) को जॉइन किया, जोकि 1997 में पीयू के छात्रों ने शुरू की थी। जुलाई के अंत में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर सोई के सदस्यों ने संगठन छोड़ने और सोपू जॉइन करने की घोषणा की। इसके पीछे राष्ट्रीय दल संग सही मेल न होना और छात्र के हितों में काम न कर पाने को बताया। सोई संगठन से सदस्य करनवीर सिंह क्रांति, अंगद लुबाना, खुशविंदर सिंह, अवतार सिंह, रिम्मी खन्ना सोपू जॉइन कर चुके हैं। सोई की राष्ट्रीय प्रवक्ता सृष्टि जैन ने वीरवार को कोर समिति और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सोपू छात्र संगठन जॉइन किया।