फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Panjab University ranked seventh in the Times World University Rankings

अच्छी खबर: चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी को टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला सातवां स्थान  

Fri, 03 Sep 2021 02:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 02:02 AM IST
सार

टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 शिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण है। इस रैंक का सभी शिक्षण संस्थान इंतजार करते हैं। यह लिस्ट गुरुवार को जारी की गई। इसमें पीयू को वैश्विक रैंक 601-800 ब्रैकेट के मध्य मिली है। 
 

विज्ञापन
Chandigarh's Panjab University ranked seventh in the Times World University Rankings
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चमक बिखेरी है। इस रैंकिंग में देश के शामिल किए गए 71 शिक्षण संस्थानों में पंजाब यूनिवर्सिटी को सातवां स्थान मिला है। पीयू ने इस बार कुछ आईआईटी को भी पीछे छोड़ दिया है। शिक्षण कार्य बेहतर होने से लेकर शोध अवार्ड की संख्या बढ़ने पर यह रैंक बेहतर मिल सकी।

विज्ञापन


टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 शिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण है। इस रैंक का सभी शिक्षण संस्थान इंतजार करते हैं। यह लिस्ट गुरुवार को जारी की गई। इसमें पीयू को वैश्विक रैंक 601-800 ब्रैकेट के मध्य मिली है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इतिहास: दुर्लभ तस्वीरों में दिखेगा पंजाब के 35 राज्यपाल का सफर, पंजाब राजभवन ने पहली बार किया संकलन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू से आगे छह शिक्षण संस्थान रहे हैं। इनमें आईआईएससी बंगलूरू, आईआईटी रोपड़, जेएसएस मैसूर, आईआईटी इंदौर, अलगप्पा विश्वविद्यालय तमिलनाडु और थापर विश्वविद्यालय पंजाब शामिल हैं। पीयू ने इस बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अमृता विश्व विद्यापीठम, अन्ना विश्वविद्यालय, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईटी पटना, एनआईटी राउरकेला, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा है।


यह भी पढ़ें- सीबीएसई बारहवीं का परिणाम: असंतुष्ट 99 फीसदी विद्यार्थी स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हटे 

इस कारण मिली बेहतर रैंकिंग
पीयू ने शिक्षण, डॉक्टरेट से बैचलर अवार्ड, अकादमिक स्टाफ को डॉक्टरेट की उपाधि, शिक्षण प्रतिष्ठा, अनुसंधान प्रतिष्ठा और उद्योग आय मापदंडों में काफी हद तक बेहतर प्रदर्शन किया। इसी आधार पर पीयू को सातवां स्थान मिला। इंटरनेशनल आउटलुक में स्कोर, विदेशी छात्रों का प्रतिशत, अनुसंधान और उद्धरण लगभग समान रहे।

संकाय और कर्मचारी बधाई के पात्र
पीयू ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके लिए संकाय और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आगे भी उम्मीद है कि पीयू को आगे ले जाने में सभी लोग और मेहनत करेंगे। - प्रो. राज कुमार, वीसी पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed