फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU senate meeting today, promotion policy and assistant professor roster will be discussed

पीयू सीनेट की बैठक आज, प्रमोशन पॉलिसी और सहायक प्रोफेसर रोस्टर पर होगी चर्चा

Sat, 26 Mar 2022 09:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
PU senate meeting today, promotion policy and assistant professor roster will be discussed
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को होने वाली सीनेट बैठक के लिए दो टेबल एजेंडा सीनेटर को भेजे गए हैं। इसमें एक डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में फैकल्टी की प्रमोशन पॉलिसी और दूसरा टेबल एजेंडा कमेटी की ओर से बनाया सहायक प्रोफेसर का रोस्टर है। टेबल एजेंडा के साथ पीयू में प्रोफेसर के खाली पदों की भी जानकारी दी है। पीयू के कई विभाग सिर्फ एक प्रोफेसर के भरोसे ही चल रहे हैं इसलिए पीयू सीनेट में शिक्षकों की नई भर्ती के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन

पीयू की ओर से बनाई कमेटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर रोस्टर में सभी पदों की रिजर्वेशन के साथ रिपोर्ट तैयार कर एजेंडे सहित सीनेटरों को भेजी है। इसके अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल पद 898 हैं जिसमें शेड्यूल कास्ट के 135 (15 प्रतिशत), शेड्यूल ट्राइब के 67 (7.5 प्रतिशत) और पीडब्ल्यूडी के 36 (4 प्रतिशत) असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इसमें क्षेत्रीय केंद्रों की पोस्ट को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भाषा विभागों की स्थिति बहुत खराब हैं। उर्दू में एक, संस्कृत में एक, रशियन में एक, स्टेम सेल एंड टिश्यू इंजीनियरिंग में एक, रुरल सेंटर कॉनी में पंजाबी में शून्य, इतिहास में शून्य, कंप्यूटर साइंस में शून्य, रिजनल सेंटर लुधियाना में एलएलएम कोर्स-4 में शून्य, समाजशास्त्र में शून्य शिक्षक के भरोसे विभाग चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीनेट में ये रहेंगे मुख्य मुद्दे
पीयू में फिल्म की शूटिंग को लेकर यूटी प्रशासन के अवलोकन (ऑब्जर्वेशन) के अनुसार इनडोर और आउटडोर शूट के लिए मूल्यों के रिव्यू को भी बैठक में रखा जाएगा। वहीं, पीयू के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष की मांग विभाग के पीजी कोर्स में सीटों की संख्या 68 से घटाकर 40 किए जाने का भी सीनेट में प्रस्ताव है। इसके साथ ही एमए ह्यूमन राइट्स एंड ड्यू टिज कोर्स में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को रखा जा रहा है। बैठक में पीयू के 400 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ एक हजार करोड़ रुपये के बजट को भी प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनेट का हो सकता है घेराव
पीयू में लगभग दो साल बाद सीनेट की बैठक ऑफलाइन माध्यम में होने जा रही है। ऐसे में छात्र मेस के बढ़े मूल्यों और छात्रावास लेने में आ रही समस्याओं को लेकर सीनेट का घेराव कर सकते हैं क्योंकि छात्र इसको लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन और प्रदर्शन कर चुके हैं उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। इसके अलावा पीयू गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी हफ्ते से छठे पे कमीशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ये कर्मचारी संगठन भी धरना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed