{"_id":"614f88c68ebc3e4aff13040f","slug":"pu-senate-graduate-class-election-on-26-september-2021-chandigarh-news-pkl4280253135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट स्नातक वर्ग का चुनाव आज, 41 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट स्नातक वर्ग का चुनाव आज, 41 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग का चुनाव 26 सितंबर को 211 बूथों पर होने जा रहा है। पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव में 43 उम्मीदवार थे, जिनमें से एक उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया और एक उम्मीदवार की मौत हो गई। इस तरह अब 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 3.61 लाख मतदाता करेंगे। 61 बूथों पर चुनाव दूसरे चरण में होगा, क्योंकि अभी इन बूथों के लिए जगह नहीं मिल पाई है। मतदान का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक रहेगा। बैलेट पेपर से चुनाव होगा। उसके बाद मतपेटियां पीयू आएंगी। इनकी मतगणना सभी चरणों के चुनाव होने के बाद होगी।
स्नातक वर्ग का चुनाव कई बार तय हुआ और स्थगित किया गया। हाईकोर्ट ने भी इसे कराने के आदेश पीयू को दिए थे। इसके बाद आखिरकार पीयू को चुनाव करवाने पड़े। प्रथम चरण में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होंगे। पहले चरण में उत्तराखंड को छोड़कर सभी राज्यों के 211 बूथों पर चुनाव होंगे। जिन 61 बूथों के लिए जगह नहीं मिल पाई है, वे बूथ चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हैं। पीयू ने यह चुनाव करवाने के लिए एक हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की है। ये सभी अपने-अपने बूथों पर शनिवार को पहुंच गए हैं।
प्रत्याशियों ने आखिरी दिन खूब किया प्रचार
स्नातक वर्ग के चुनाव प्रचार में आखिरी दिन प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। दिनभर प्रचार चलता रहा। सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर अपना प्रचार किया। कुछ प्रत्याशियों को बैठने के लिए भी कहा गया। सूत्रों का कहना है कि 41 में से 25 प्रत्याशी ही पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। कुछ प्रत्याशी डमी भी बताए जा रहे हैं। पीयू सीनेट में दबदबा कायम रहे, इसके लिए भाजपा व कांग्रेस का खेमा जुटा रहा। आखिरी दिन प्रचार में किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ी हुई हैं।