{"_id":"6078a8418ebc3e8d17723706","slug":"pu-senate-faculty-class-election-12-candidates-will-contest-chandigarh-news-pkl410496225","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट फैकल्टी वर्ग चुनाव : 12 उम्मीदवारों में होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट फैकल्टी वर्ग चुनाव : 12 उम्मीदवारों में होगी भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट फैकल्टी वर्ग चुनाव के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी फाइनल सूची पीयू ने जारी की। हालांकि इनके नामांकन पिछले साल ही हो गए थे, लेकिन चुनाव स्थगित होने के कारण नाम फाइनल नहीं हो पाए थे। 26 अप्रैल को सबसे पहले फैकल्टी वर्ग के चुनाव होंगे और परिणाम भी उसी दिन मिल जाएंगे। कुल छह सीटों को जीतने के लिए भाजपाई व कांग्रेसी सदस्यों ने ताकत झोंक दी है। अब तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
पीयू सीनेट के फैकल्टी वर्ग का चुनाव सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि इस चुनाव में सभी शिक्षक वोट करते हैं। यानी कैंपस सीनेट में किसे भेजना चाहता है, यह पता लग जाता है। साथ ही इस परिणाम से यह भी अंदाजा लग जाता है कि सीनेट में किसका बहुमत होगा। फैकल्टी वर्ग के अब तक के चुनाव में गोयल ग्रुप हावी रहा है। लंबे समय से कैंपस पर उनका कब्जा है। शिक्षक भी उनसे जुड़े हैं। इस बार माहौल बदलने के लिए भाजपा ताकत लगा रही है और उसी तरह से उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। इस बार एकतरफा जीत किसी की नहीं है। दोनों ही ग्रुपों के पास कद्दावर उम्मीदवार हैं।
सूत्रों का कहना है कि पुटा जिसके साथ है, वह वर्ग अधिक मजबूत होगा, क्योंकि पुटा के सर्वाधिक सदस्य फैकल्टी वर्ग में मत डालेंगे। पिछले साल पुटा में मतदान भी खूब हुआ था। ऐसे में पुटा को अपने पाले में लेने के लिए दोनों ही ग्रुप दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं पीयू के अधिकारियों की भी ग्रुप मदद लेने की कोशिश में है ताकि वे इसमें कुछ मदद कर सकें।
विज्ञापन
ये हैं उम्मीदवार मैदान में
आर्ट फैकल्टी
प्रो. अंजू सूरी, इतिहास विभाग
प्रो. रौनकी राम, राजनीति विज्ञान
भाषा फैकल्टी
प्रो. गुरपाल सिंह संधू, सांध्य विभाग
प्रो. राजेश गिल, समाजशास्त्र विभाग
विज्ञान फैकल्टी
प्रो. नवदीप गोयल, भौतिक विज्ञान विभाग
प्रो. प्रोमिला पाठक, वनस्पति विज्ञान विभाग
चिकित्सा विज्ञान फैकल्टी
अशोक गोयल, सेक्टर 48 चंडीगढ़ निवासी
डॉ. सर्वदीप सिंह दत्त, पीजीआई
कानून फैकल्टी
अनु चतरथ, सेक्टर 15, चंडीगढ़ निवासी
जगजोत सिंह लल्ली, मोहाली निवासी
संयुक्त फैकल्टी
प्रो. केशव मल्होत्रा, सांध्य विभाग
प्रो. नवल किशोर, भूगर्भ विज्ञान विभाग