फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate elections announced, voting on September 20

Chandigarh News: पीयू सीनेट चुनाव की घोषणा, 20 सितंबर को मतदान

Tue, 20 Jan 2026 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
PU Senate elections announced, voting on September 20
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2026 के सीनेट चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 20 सितंबर को होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार नए रजिस्टर्ड ग्रेजुएट के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई है। पंजीकरण के लिए निर्धारित संयुक्त शुल्क 15 रुपये है जिसे आवेदन के साथ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

मतदान का अधिकार पाने के लिए पुराने रजिस्टर्ड ग्रेजुएट का यदि कोई बकाया राशि है तो उसे 23 फरवरी तक जमा कराना अनिवार्य होगा। बकायेदार रजिस्टर्ड ग्रेजुएट की सूची जल्द ही पीयू की आधिकारिक वेबसाइट और पीयू के इलेक्शन सेल (सहायक रजिस्ट्रार) के कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

24 मार्च को सप्लीमेंटरी रजिस्टर्ड ग्रेजुएट की सूची जारी की जाएगी। पते में बदलाव की सूचना देने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 जून है। रजिस्ट्रार की ओर से दावों और आपत्तियों की जांच 2 जुलाई को की जाएगी। रजिस्ट्रार के निर्णय के खिलाफ आपत्तियों पर समिति की बैठक 3 जुलाई को होगी। फाइनल रजिस्टर्ड ग्रेजुएट सूची का प्रकाशन 27 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed