फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate Election: Now the teachers of Dental College will show strength

पीयू सीनेट चुनाव : अब डेंटल कॉलेज के शिक्षक दिखाएंगे ताकत

Sun, 25 Jul 2021 02:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
PU Senate Election: Now the teachers of Dental College will show strength
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में अब डेंटल कॉलेज के शिक्षक ताकत दिखाएंगे। कॉलेज के शिक्षकों की संख्या लगभग 45 है। अब इनके वोट पाने के लिए भाजपाई व कांग्रेसी हर दिन चक्कर लगा रहे हैं। वे शिक्षकों से कह रहे हैं कि उनकी पदोन्नति करवाएंगे। नीति बनवाने के लिए पीयू प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के शिक्षकों की लंबे समय से पदोन्नति नहीं हो सकी। इसके लिए नीति बनाई जानी थी, लेकिन इस पर काम नहीं हो पाया। एक बार नीति तैयार भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। सीनेट व सिंडिकेट में भी कई बार प्रकरण उठा, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों ने सिंडिकेट को भी जिम्मेदार माना कि उनकी पदोन्नति में अड़ंगा लगा रही है। दो साल पहले शिक्षकों ने पुटा चुनाव की सदस्यता नहीं ली और संगठन से दूर हो गए। उन्हें मनाने के लिए कुछ शिक्षक जरूर पहुंचे, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि समय आने पर वे अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन

अब तीन से 23 अगस्त तक सीनेट चुनाव होने जा रहे हैं। प्रोफेसर वर्ग के अलावा एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग के चुनाव में डेंटल कॉलेज के शिक्षक वोट डालेंगे। इनके 45 वोट किसी भी सदस्य को हराने के लिए काफी बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ अन्य विभाग भी हैं, जिनमें वोटों की संख्या 70 से 100 तक है। इंजीनियरिंग विभाग में सर्वाधिक वोटर हैं। इसी तरह यूआईएलएस विभाग में भी वोटरों की संख्या काफी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुटा चुनाव में भी भाग लेंगे डेंटल कॉलेज के शिक्षक
इस बार पुटा चुनाव में भी डेंटल कॉलेज के शिक्षक भाग लेंगे। वे इसकी सदस्यता लेंगे। कोशिश यह भी हो रही है कि किसी न किसी शिक्षक को पुटा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए। डेंटल कॉलेज के शिक्षकों द्वारा पुटा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने की बात ने कुछ गुटों में हलचल पैदा कर दी है।

वर्जन
सीनेट चुनाव में हम सभी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शिक्षकों की मांग रहेगी कि उनकी पदोन्नति हो। इसके लिए नियम जल्द से जल्द बनें। साथ ही पुटा चुनाव में भी हिस्सा लेंगे। -डॉ. इकरीत सिंह बल, एसोसिएट प्रोफेसर, डेंटल कॉलेज, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed