फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's Man and Woman team reached semifinals

पीयू की मैन एंड वुमन टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
PU's Man and Woman team reached semifinals
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी (मैन एंड वुमन) प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मुकाबले में पीयू की मैन एंड वुमन टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पीयू की वुमन टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में कवयित्री बहिनानबाई चौधरी यूनिवर्सिटी जलगांव को मात देकर मैच को 15-5 के अंतर से जीतकर अपने नाम किया। पूरे मैच में पीयू वुमन टीम की सभी खिलाड़ी विरोधी टीम पर हावी रहीं, जिसका उन्हें फायदा भी मिला।
विज्ञापन

वहीं मैन्स टीम का मुकाबला यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के साथ हुआ। इस मैच में पीयू मैन्स टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। पीयू टीम ने 29-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले इस तरह रहे
मैन्स कैटेगरी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने 12-0 से गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को मात दी। केआइआइटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 19-7, शिवाजी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलाहपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 14-5 से हराया।
वुमन कैटेगरी में गुरु नानक देव यूनिविर्सिटी अमृतसर को पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी पटना ने 10-5, महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने पंजाबी
यूनिवर्सिटी पटियाला को 10-0, केआइआइटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 26-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अब इनमें होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
वुमन कैटेगरी में पहले सेमीफाइनल में पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी का मुकाबला पंजाब यूनिवर्सिटी से होगा। वहीं, दूसरे सेमाफाइनल में महार्षि दयानंद
यूनिवर्सिटी का सामना केआइआइटी यूनिवर्सिटी से होगा। मैन कैटेगरी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की भिड़ंत पंजाब यूनिवर्सिटी से और दूसरे सेमीफाइनल में केआइआइटी यूनिवर्सिटी का मुकाबला शिवाजी यूनिवर्सिटी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed