फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's exam controller became VC of Rayat Bahra University

पीयू के परीक्षा नियंत्रक बने रयात बाहरा विश्वविद्यालय के वीसी

Tue, 10 Nov 2020 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
PU's exam controller became VC of Rayat Bahra University
परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह रयात बाहरा विश्वविद्यालय मोहाली के वाइस चांसलर बने हैं। वह पांच साल तक यहां रहेंगे लेकिन 30 व 31 दिसंबर 2022 को वह दो दिन के लिए पीयू में काम करेंगे। अब उनके जाने के बाद परीक्षा नियंत्रक का महत्वपूर्ण पद खाली होगा। रजिस्ट्रार से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा है कि यदि पीयू नैक में बेहतर प्रदर्शन करे तो इसके लिए खाली पदों पर पूर्णकालिक सीनियर शिक्षकों को जिम्मेदारी देनी होगी ताकि वह इन पदों का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ कर सकें।
विज्ञापन

इस समय पीयू की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं। दाखिला की प्रक्रिया चल रही है। यह महत्वपूर्ण पद है। इस पर हर कोई आसानी से काम नहीं कर सकता, ऐसे में अब काम प्रभावित होगा। हालांकि किसी न किसी शिक्षक को इस पद का चार्ज दिया जाएगा लेकिन इस पद के लिए उपयुक्त कौन होगा, इसके लिए चेहरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस पद पर वही शिक्षक काम कर सकेगा जिसके पास परीक्षा से लेकर परिणाम जारी करने व दाखिला करने का कुछ अनुभव होगा। परीक्षा नियंत्रक के अलावा रजिस्ट्रार महत्वपूर्ण पद है। इस पद पर भी पूर्णकालिक अधिकारी की तैनाती नहीं है। एफडीओ विक्रम नैयर को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डीन कॉलेजेज का महत्वपूर्ण पद है। पंजाब के सभी कॉलेजों की निगरानी व आदेश इन्हीं के जरिए जारी होते हैं, लेकिन इस पद का चार्ज प्रो. संजय कौशिक को देकर काम चलाया जा रहा है। उनके पास आईसीएसएसआर के निदेशक पद का भी चार्ज है। साथ ही वह यूबीएस में शिक्षक हैं। ऐसे में इन दोनों पदों का चार्ज किसी अन्य को दिया जा सकता है।
जानकारों का कहना है कि रजिस्ट्रार या परीक्षा नियंत्रक का चार्ज प्रो. संजय कौशिक को भी मिल सकता है। उनके अलावा कई अन्य सीनियर शिक्षक हैं जिन्होंने देश-दुनिया में अपने रिसर्च से लेकर अन्य कार्यों के जरिये पीयू का नाम किया है। आईएएस सेंटर के निदेशक पद पर भी किसी को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।

शिक्षक बोले- नैक में तभी पीयू आगे बढ़ेगी, जब खाली पदों पर तैनाती होगी
वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि पीयू को यदि रैंकिंग बेहतर चाहिए और नैक में बाजी मारनी है तो सभी पदों पर एक-एक व्यक्ति की तैनाती की जानी चाहिए ताकि कार्य पीयू का बेहतर हो सके। एक ही व्यक्ति को यदि पद दिए गए तो पीयू का भला नहीं होगा। कई अन्य पद भी खाली हैं लेकिन वहां भी केवल चार्ज दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस दिशा में कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed